MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पांचवे मैच में बैंगलोर की टीम ने घाकड़ प्रदर्शन किया और मुंबई को 8 विकेट से मात दे दी। इस जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस की पार्टनरशिप ने निभाई। जिन्होंने पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की, जोकि आईपीएल 2023 की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। मैच के बाद कप्तान ने इसका जिक्र किया और विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी के खास अनुभव के बारे में बताया।
विराट के साथ बल्लेबाजी करना खास अनुभव- फाफ डू प्लेसी
विराट कोहली जब मैदान पर उतरते हैं तो उनकी एनर्जी का अलग ही लेवल होता है। वे अपने साथ-साथ सामने वाले खिलाड़ी में भी जोश भर देते हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ उनके साथ बल्लेबाजी के दौरान फाफ डू प्लेसिस के अंदर भी जोश भर गया था।
फाफ डू प्लेसिस ने मैच के बाद कहा कि – जिस तरह से हमने सीजन शुरू किया वह अच्छा है। पावरप्ले में, सिराज टोन सेट किया। पूरी पारी के दौरान हमारे गेंदबाज योजनाओं पर टिके रहे। जाहिर तौर पर पिछले 2-3 ओवरों में कुछ सुधार करने की जरूरत है। यदि आप गेंद से गति लेते हैं, तो खेलना बहुत आसान नहीं होता और स्पिनरों के लिए इसमें कुछ था लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में यदि आप अच्छी स्थिति में होते तो आप रन बना सकते थे।
वहीं विराट को लेकर उन्होंने कहा कि -‘ मैं यहां घरेलू खिलाड़ी के तौर पर पहली बार खेल रहा हूं और यह बेहद खास अनुभव है और विराट के साथ बल्लेबाजी करने जैसा कुछ हो नहीं सकता। उनके साथ बल्लेबाजी के दौरान एनर्जी उन्हीं से मिलती है। मेरे ख्याल से हमें युवाओं के आस-पास रहना चाहिए मैं अभी भी कोशिश करता हूं कि पुराने दिनों की तरह तेजी से भाग पाउं। इस मैच से हमें जो आत्मविश्वास मिलेगा वह बेहद अच्छा रहेगा।’
और पढ़िए – IPL 2023: विराट कोहली का बड़ा धमाका, ‘स्पेशल फिफ्टी’ जड़कर धवन को पछाड़ा, ‘शिखर’ के करीब पहुंचे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (प्लेइंग इलेवन):
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (डब्ल्यू), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
9 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines