IPL 2023: आईपीएल 2023 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने बल्ले से तबाही मचा दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे लीग स्टेज के 22वें मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन का दूसरा शतक ठोक दिया। वेंकटेश ने 49 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। वह 50 बॉल पर 104 रन बनाकर आउट हुए। यह इस सीजन का दूसरा शतक है। हैदराबाद टीम के हैरी ब्रूक ने इस सीजन का पहला शतक जमाया था।
और पढ़िए – RCB vs DC: Virat Kohli ने पकड़ा David Warner का शानदार कैच, खुश हो गईं अनुष्का शर्मा, देखें video
वेंकटेश अय्यर ने बनाया ये रिकॉर्ड
वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और 9 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। वह ब्रैंडन मैक्कुलम के बाद केकेआर के लिए शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं। मैक्कुलम ने आईपीएल के पहले सीजन के पहले ही मैच में 73 गेंदों पर 158 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से केकेआर के लिए कोई भी खिलाड़ी केकेआर के लिए शतक नहीं बनाया पाया था।
https://twitter.com/shahid_ansariii/status/1647565911271043073?s=20
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17. 1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ
और पढ़िए – IPL 2023, LSG Vs PBKS: छा गए शाहरुख खान, पंजाब किंग्स ने घर में लखनऊ सुपरजायंट्स को रौंदा
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
46 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines