IPL 2023: आईपीएल के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कमाल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। मुंबई के वानखेड़े में खेले गए इस मैच में एमआई ने केकेआर को 5 विकेट से मात दी। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में 186 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई की टीम ने 17.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने अगले मैच का प्लान भी बताया है।
मैच के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
मैच के बाद मुंबई के लिए कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव ने जीत के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मैच से पहले डगआउट में हमारी बातचीत हुई थी, हमें बस पिछले गेम से गति बनाए रखनी थी और लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे खेल खत्म करना अच्छा लगता है, जिस तरह से चीजें हुईं उससे बहुत खुश हूं। दोपहर में मुझे लगा कि विकेट थोड़ा सूखा है लेकिन जिस तरह से लोगों ने बल्लेबाजी की वह शाम को जम गया। वानखेड़े में, 180-190 रनों के टारगेट का पीछा करने योग्य है और ईशान ने हमें अच्छी शुरुआत दी।’
और पढ़िए – IPL 2023: ‘जो खुद…’, विराट कोहली ने साइमन डूल को दिया करारा जवाब
हमें 7 से 10 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है
सूर्यकुमार ने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि ‘पहली 6-7 गेंदों के लिए अपना समय लिया। और फिर मैंने सोचा कि अगर मेरी नजर अंदर आ जाए तो मैं इसे आगे ले जा सकता हूं। बिल्कुल, हमें पहले 7-10 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करने की जरूरत है और बाद में हमें पता चलता है कि हमारे पास किस तरह की मारक क्षमता है। हमने आज भी ऐसा ही किया और उम्मीद है कि हम इसे अगले कुछ मैचों में भी जारी रखेंगे।’
मैच का पूरा हाल
मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग की थी। केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। केकेआर के लिए इस मुकाबले में वेंकटेश अय्यर ने 49 गेंद में शतक बनाया। अंत में आंद्रे रसेल ने 11 बॉल में 21 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को 185 रनों तक पहुंचाया।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता…’, रिंकू सिंह के कमाल पर विराट कोहली का बड़ा बयान
किशन-सूर्या ने खेली शानदार पारियां
186 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने 25 गेंद पर 58 रनों की तूफानी पारी खेली। फिर सूर्यकुमार यादव कप्तानी पारी खेलते हुए 25 गेंद पर 43 रन बनाए। आखिरी में टिम डेविड ने 13 गेंद पर 24 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
9 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
31 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
50 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
53 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines