---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ‘मैं ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता…’, रिंकू सिंह के कमाल पर विराट कोहली का बड़ा बयान

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक हीरो बने हुए हैं। हालांकि वह सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 31 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली। रिंकू को अपने कारनामों के लिए हर तरफ से […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज रिंकू सिंह आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक हीरो बने हुए हैं। हालांकि वह सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 31 गेंदों में 58 रन की शानदार पारी खेली। रिंकू को अपने कारनामों के लिए हर तरफ से प्रशंसा मिल रही है। इस बीच उन्हें विराट कोहली के रूप में एक नया फैन मिल गया है। कोहली ने कहा कि वह ऐसी स्थिति में ऐसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते।

मैं वह करने के बारे में सोच भी नहीं सकता

कोहली ने Jio Cinema पर रॉबिन उथप्पा से बातचीत में कहा- आज के युवा जो कर रहे हैं वह देखने लायक है। इस आईपीएल को देखिए। मैं वह करने के बारे में सोच भी नहीं सकता जो ये युवा कर रहे हैं। रिंकू सिंह ने आखिरी 5 गेंदों में 5 छक्के लगाए जो आश्चर्यजनक है और ऐसा कभी नहीं हुआ। एक मैच जीतने के लिए लगातार पांच छक्के मारना, यह किस लेवल का है? इस तरह के युवाओं को सामने आते देखना बहुत अच्छा है।

---विज्ञापन---

छा गए हैं रिंकू सिंह 

रिंकू सिंह अपनी शानदार बल्लेबाजी से छाए हुए हैं। केकेआर के पिछले कुछ मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी कर चुके हैं। SRH के खिलाफ 58 रन की नाबाद पारी के साथ उन्होंने टाइटंस के खिलाफ नाबाद 48 और आरसीबी के खिलाफ 46 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि पंजाब किंग्स के खिलाफ वह केकेआर के पहले मैच में ज्यादा रन नहीं बना पाए और महज 4 रन बनाकर आउट हो गए।

First published on: Apr 15, 2023 07:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola