हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: ये खतरनाक खिलाड़ी RR को बना सकता है चैंपियन, नाम से ही कांपते हैं गेंदबाज!

विज्ञापन
Jos Buttler can get the trophy to Rajasthan Royals

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आयोजन 31 मार्च से होना है। पिछले बार फाइनल में जाकर हारने वाले राजस्थान रॉयल्स इस बार पूरे दमखम के साथ मैदान में वापसी करेगी। एक से बढ़कर एक दिग्दजों से सजी ये टीम विजेता बनने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली इस टीम में एक ऐसा खिलाड़ी है, जो अकेले के दम पर मैच पलट सकता है। अगर इस खिलाड़ी का बल्ला चला तो टीम खिताब भी जिता सकता है।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के इस दिग्गज का नाम जोस बटलर है। सलामी बल्लेबाज जोस बटलर मैच विनर खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 में इस बैटर ने धुआंधार बैटिंग करते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी। यह पिछले सीजन टीम और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।17 मैचों में 863 रनों के साथ बटलर को ऑरेंज कैप मिली थी।

और पढ़िए – IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बुरी खबर, मैच विनर गेंदबाज का खेलना संदिग्ध

विज्ञापन

जोस बटलर की ताकत क्या है?

जोट बटलर के पास लंबी पारी खेलने की क्षमता है। वह पहली ही गेंद से तूफानी पारी खेल सकते हैं। अगर उन्हें दूसरे छोर से किसी बल्लेबाज का साथ मिला तो बटलर गेंदबाजों के लिए काल साबित होते हैं। लंबे-लंबे छक्के लगाना उनके लिए आसान काम है। इंग्लैंड के बल्लेबाज अगर फॉर्म में रहा तो किसी भी गेंदबाजी युनिट की धज्जियां उड़ा सकता है। ने पिछले 3 टी20 मैचों में 67, 4, 40 रन बनाए हैं। वह इस वक्त जबदस्त फॉर्म में हैं।

जोस बटलर ने 2022 में मचाई थी तबाही

जोस बटलर ने साल 2022 के आईपीएल में बल्ले से तबाही मचाई थी। उन्होंने 17 मैचों में 863 रन ठोक दिए थे। बटलर के बल्ले से पिछले सीजन 4 शतक और 4 फिफ्टी निकली थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में 45 छक्के और 83 चौके लगाए थे। उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 149 का रहा था, जो टी20 में बढ़िया माना जाता है।

विज्ञापन

बटलर ने बनाया था ये रिकॉर्ड

जोट बटलर ने पिछले सीजन 863 रन बनाकर डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा था। वह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। विराट कोहली 973 के साथ पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 2016 में 973 रन बनाकर आईपीएल में इतिहास रचा था।

और पढ़िए – IPL 2023: धोनी की टीम CSK को बहुत बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज चोटिल, खेलने की उम्मीद बेहद कम

विज्ञापन

आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

973 विराट कोहली (2016)
863 जोस बटलर (2022)
848 डेविड वार्नर (2016)
735 केन विलियमसन (2018)
733 क्रिस गेल (2012)
733 माइकल हसी (2013)

आईपीएल 2023 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम

संजू सैमसन (c & wk), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर (wk), ध्रुव जुरेल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैककॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा, जेसन होल्डर, डोनोवन फरेरा (wk), कुणाल राठौर, एडम ज़म्पा, केएम आसिफ, मुरुगन अश्विन, आकाश वशिष्ठ, अब्दुल पीए, जो रूट।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola