IPL 2023: चेन्नई के लिए डबल गुड न्यूज, टीम में अचानक शामिल हुए 2 स्टार खिलाड़ी
Edited By Bhoopendra Rai

Maheesh Theekshana and Matheesha Pathirana Joined CSK
Edited By Bhoopendra Rai

Maheesh Theekshana and Matheesha Pathirana Joined CSK
CSK vs RR: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक साथ दो गुड न्यूज मिली हैं। इस टीम के साथ श्रीलंकाई स्टार स्पिनर और युवा तेज गेंदबाज महेश दीक्षाना और मथीशा पथिराना जुड़ गए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इन दोनों को प्लेइंग 11 में मौका भी मिल सकता है।
दीपक चाहर और बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों का लौटना चेन्नई के लिए राहत वाली बात है। स्टोक्स एड़ी की चोट से और चाहर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं।
दरअसल, महेश तीक्षणा और मथीशा पथिराना आईपीएल के शुरुआती मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। इसलिए उन्होंने 3 मैच मिस किए हैं। पथिराना के आने से सीएसके के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूती मिलेगी।
पिछले सीजन महेश तीक्षणा सीएसके के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज थे। उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए थे। ये स्पिनर किफायती बॉलिंग के लिए पहचाना जाता है। वहीं जूनियर मलिंगा कहलाने वाले सधी लाइन लेंथ और पिन पॉइंट यॉर्कर डालने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सीएसके के लिए 2 मैच खेले हैं, जिनमें 2 विकेट लिए थे।
अगर इस सीजन की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 3 मैच खेले हैं। पहले ही मैच में इस टीम को गुजरात ने हराया था, फिर आखिरी दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। अब 12 अप्रैल को सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: