IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर में जीत हासिल की। लेकिन लखनऊ के कप्तान केएल राहुल अपनी टीम की इस जीत से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने टीम की बैटिंग पर निराशा जताई है। राहुल का कहना है कि टीम के बल्लेबाजों को शानदार खेल दिखाना चाहिए था।
मैं रन बनाना चाहता हूं
मैच के बाद जब केएल राहुल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि टीम ने शानदार खेल दिखाया है। लेकिन बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी। मैं खुद भी अपनी बैटिंग से निराश हूं क्योंकि मैं रन बनाना चाहता हूं। राहुल ने कहा कि ‘उनकी टीम को मिली यह जीत अविश्वसनीय जीत है, लेकिन मैं इस स्टेडियम में ही बड़ा हुआ हूं, मैंने यहां क्रिकेट खेला है। मुझे लगता है यहां सबसे ज्यादा बार आखिरी गेंद पर मैच खत्म हुआ है। लेकिन हमें और कड़ी मेहनत करनी होगी।’
और पढ़िए – ‘Suryakumar Yadav की कमजोरी क्या है? पाकिस्तान टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच ने दिया ये जवाब
राहुल ने कहा कि ‘ जब हम 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हैं तो हमें पता चलता है कि कितनी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार आप जल्दी विकेट भी गंवा देते हैं। हमारें बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की है। पूरन और स्टोइनिस ने जिस तरह से बैटिंग की उसकी वजह से ही हमारी टीम को 2 अंक मिले हैं। लेकिन मैं मेरी जिम्मेदारी भी समझता हूं, जिसके लिए मुझे रन बनाने की जरुरत है।’
और पढ़िए – IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, लंबे समय तक बाहर हो सकता है ये धाकड़ खिलाड़ी
स्ट्राइक रेट ऊपर लाना चाहता हूं
केएल राहुल ने कहा कि ‘मैं अपनी बैटिंग को सुधार रहा हूं और अपनी स्ट्राइक रेट को ऊपर लाना चाहता हूं। हमारी टीम ने अभी तक जो मैच खेले हैं वह मुश्किल पिचों पर हुए थे। यहां भी अपने जल्दी तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने मैच में वापसी करा दी थी। लेकिन हमें अभी और तैयारी करने की जरुरत है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
29 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
40 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
40 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
55 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines