IPL 2023, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पंजाब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस टूर्नामेंट में मिली दूसरी हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल दुखी नजर आए और उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खराब प्रदर्शन को इसके पीछे की मुख्य वजह माना।
हमनें कम रन बनाए – केएल राहुल
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शानदार पारी खेली और अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि टीम का स्कोर बेहद कम रहा जिसे पंजाब ने आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद कप्तान ने भी इस गलती की ओर जिक्र किया।
और पढ़िए – GT vs RR: चटाक…Shami ने उखाड़ फेंका बटलर का स्टंप, देखें वीडियो
केएल राहुल ने कहा कि – ‘हम लगभग 10 रन कम थे, ओस आई और बल्लेबाजों को थोड़ी और मदद मिली। हमने गेंद के साथ बहुत अच्छा नहीं किया। जब आप एक नई पिच पर खेल रहे हैं, तो आप पिछले खेलों पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, इसलिए हम इसे ले रहे हैं। इसका आकलन करते ही यह सोचने की बात आती है कि कुल मिलाकर क्या होगा।’
उन्होंने आगे ये भी कहा कि – अगर कुछ लोग चलते हैं, तो हम 180-190 अंक प्राप्त कर सकते हैं जैसे मेयर और पूरन ने उस डीसी गेम में अच्छा खेला, लेकिन दुर्भाग्य से आज कुछ बल्लेबाज सीमा रेखा पर फंस गए। अगर वे आगे जाते तो स्कोर अलग हो सकता था। खेल का हिस्सा, हम इससे सीखते हैं।
हर खिलाड़ी की एक अलग भूमिका होती है- केएल राहुल
केएल राहुल ने भले ही अर्धशतक जड़ा हो लेकिन उनकी पारी काफी धीमी थी। इसे लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि – ‘प्रत्येक खिलाड़ी की एक अलग भूमिका होती है, हम अपनी टीम में 7-8 बल्लेबाज हैं और कुछ इतने शक्तिशाली हैं कि हर सीमा को पार कर सकें, दूसरों के पास अलग-अलग कौशल हैं। हम सभी अपनी भूमिका निभाते हैं और यही टीम को रोमांचक बनाता है। हमारे पास पूरन और स्टोइन में शक्ति है, और मेयर ऊपर से आक्रामक रास्ता अपनाते हैं। आपको उस पर टिके रहना होगा जो आपके लिए सबसे अच्छा है।’
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुझे खेल खत्म करना’, KKR को मात देने के बाद सूर्या ने भरी हुंकार, जानें क्या कहा
मैच का लेखा-जोखा
इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल की 74 रन की पारी की मदद से 159/8 का स्कोर बनाया।जवाब में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा के अर्धशतक (57) की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
8 mins agoIND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई 'नाइंसाफी', सीरीज जीत के बावजूद नहीं मिला पांचवें T20I की प्लेइंग 11 में मौका
30 mins ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
49 mins agoLIVE: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव
52 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
1 hr agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
2 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines