IPL 2023: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला आग उगल रहा है। वह 9 मैचों में 428 रन बना चुके हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने मुंबई के खिलाफ 124 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेकर सभी को चौंका दिया। इस पारी के दम पर उन्होंने टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाए हैं। यशस्वी जायसवाल की पारी पर राजस्थान टीम के हेड कोच म ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने काफी मेहनत की
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स टीम के कोच कुमार संगकारा ने यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा “यशस्वी के पास ना केवल टैलेंट है, बल्कि वो मेहनत भी काफी करते हैं। तैयारियों में उन्होंने काफी समय बिताया है। नेट्स में वो काफी तैयारी करते हैं। हमारे साथ उन्होंने तीन-चार साल तक अपने गेम पर काफी मेहनत की है। इससे पता चलता है कि वो बहुत फोकस्ड हैं और इसका रिजल्ट सामने है।’
यशस्वी जायसवाल को काफी दूर तक जाना है
संगकारा यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि आज उसने बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने लगभग पूरे ओवर बल्लेबाजी की जो काफी शानदार था। वो हमें एक अच्छे टोटल तक लेकर गए। उन्हें अभी काफी दूर तक जाना है। ना केवल हमारे साथ बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उन्हें लंबा सफर तय करना है। उन्हें बस लगातार कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वो रन बनाते रहें और सेलेक्शन का दरवाजा खटखटाते रहें।’
जायसवाल ने 62 बॉल पर बनाए हैं 124 रन
दरअसल, आईपीएल के 42वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। यह सीजन का तीसरा शतक था। उन्होंने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के गेदंबाजों की जमकर खबर ली और 62 गेंदों पर 124 रनों रन बनाए। इस पारी में 16 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। हालांकि मुंबई ने यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
41 mins agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines