CSK vs LSG: आईपीएल के छठवें मुकाबले में सीएसके ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से हरा दिया है। यह रोचक मुकाबला था, जो कभी सीएसके तो कभी लखनऊ के फेवर में गया, लेकिन अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मार ली। इस मुकाबले में मोइन अली ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएसके के लिए 19 रन बनाने के बाद 4 विकेट भी निकाले। लखनऊ के खिलाफ मिली इस सीजन की पहली हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने बड़ा बयान दिया है।
केएल राहुल ने दिया ये बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने स्वीकार किया कि ‘हमने सही क्षेत्रों में गेंदबाजी नहीं की। जब आपके पास विपक्षी टीम में अच्छे बल्लेबाज होते हैं तो वे आपको भुगतान करते हैं। हमारे लिए कुछ सीखने को मिला, लेकिन जिस तरह से रुतु और कॉनवे ने खेला वह शानदार था।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वाह क्या दीवानगी है’, MS धोनी को टीवी पर देख आरती उतारने लगा फैंस, टीका भी लगाया, देखें
राहुल ने की काइल मेयर्स की तारीफ
काइल मेयर्स की तारीफ करते हुए केएल राहुल ने कहा कि ‘हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन हमने छोटी गति (स्पिन गेंदबाजी) का फायदा नहीं उठाया। हम इसलिए नहीं जीत सके, क्योंकि हमने छोटे पलों का फायदा नहीं उठाया। हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन दबाव नहीं बना सके। आज खेल हमारे पक्ष में नहीं रहा, लेकिन हम इसी तरह खेलते रहना चाहते हैं।’
मैच का पूरा हाल
सीएसके ने पहले खेलते हुए सलामी बल्लेबाजों की शतकीय साझेदारी के दम पर 20 ओवर में 217 रन बनाए थे। सीएसके के लिए अंत में शिवम दुबे (27), अंबाती रायुडू (27) और एमएस धोनी (12) ने कमाल की बल्लेबाजी की। अंतिम ओवर में धोनी के 2 छक्कों की मदद से सीएसके 217 रनों तक पहुंची थी।
और पढ़िए – CSK vs LSG: चेपॉक में MS Dhoni ने ठोके बैक-टू बैक छक्के, IPL में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
मायर्स ने दिखाया दम, लेकिन नहीं जीत पाई लखनऊ
218 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ ने शानदार शुरुआती करते हुए 5 ओवर में 79 रन ठोक दिए थे, कायल मेयर्स ने 22 गेंद में 53 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद लखनऊ के विकेट गिरते गए और सीएसके ने मैच में वापसी कर ली। उनके अलावा पूरन ने 32 रनों का योगदान दिया, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी।
सीएसके की जीत के हीरो रहे मोइन अली
मोइन अली सीएसके की जीत के हीरो रहे। जिन्होंने पावरप्ले के बाद गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया और 4 विकेट झटके। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 26 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। उन्होंने केएल राहुल, कायल मेयर्स, कुणाल पांड्या और मार्कस स्टोयनिस का शिकार किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
9 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
19 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
19 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
34 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines