हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: केएल राहुल ने विराट कोहली और क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

विज्ञापन

IPL 2023, LSG vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार शाम को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने अर्धशतक जड़ा और एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

केएल राहुल ने पाई ये उपलब्धि

केएल राहुल आईपीएल के इतिहास के सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ राहुल ने जैसे ही 30 रन बनाए वह सबसे कम 105 पारियों में 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। गेल ने 112 पारियों में यह कारनामा किया था। इसके अलावा उन्होंने विराट कोहली की 128 पारियों को भी पीछे छोड़ दिया।

और पढ़िए – Orange Cap In IPL 2023: टॉप पांच में हुई दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री, रेस में नंबर 1 पर काबिज हैं धवन

Fastest 4000 runs in IPL: ये हैं सबसे तेजी से 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी

1. केएल राहुल – 105

विज्ञापन

2. क्रिस गेल – 112

3. डेविड वॉर्नर – 114

विज्ञापन

4. विराट कोहली – 128

5. एबी डी विलियर्स – 131

विज्ञापन

धीमी शुरुआत के बाद पकड़ी रफ्तार

इस मैच में पारी की शुरुआत करने आए राहुल ने धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का 32वां अर्धशतक है।अपनी पारी के दौरान उन्होंने क्रुणाल पांड्या के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी भी की।टिककर बल्लेबाजी कर रहे राहुल 55 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: 21 मैच के बाद पर्पल कैप की रेस कौन हैं नबर 1, देखें टॉप 5 लिस्ट

मैच का लेखा-जोखा

इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलते हुए केएल राहुल की 74 रन की पारी की मदद से 159/8 का स्कोर बनाया।जवाब में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा के अर्धशतक (57) की बदौलत 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

विज्ञापन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola