4,6,4,4,4,6: जिस बल्ले से रिंकू ने मारे थे 5 छक्के, उसी से नितीश राणा उमरान मलिक को कूटा
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs SRH Nitish Rana Umran Malik
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs SRH Nitish Rana Umran Malik
नई दिल्ली: केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने उमरान मलिक को जमकर कूट डाला। शुक्रवार को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सन राइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मुकाबले में KKR कप्तान नितीश राणा ने उमरान के एक ओवर में दे दनादन चौके-छक्के ठोक 28 रन जड़ दिए। ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। चौका ठोक शुरुआत, छक्का जड़कर खत्म
उमरान की पहली ही गेंद पर नितीश ने फाइन लेग की ओर चौका ठोक इस तूफान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरी ही गेंद पर डीप मिडविकेट की ओर करारा छक्का ठोक डाला। अगली तीन गेंदों में तीन चौके ठोक नितीश ने उमरान की लय बिगाड़ दी। इसके बाद उन्होंने डीप बैकवर्ड पर छक्का ठोक इस ओवर को खत्म किया। उमरान अपनी पेस के आगे मात खा गए और इस ओवर में उन्होंने 28 रन लुटाए।
खास बात यह है कि ये वही बल्ला था, जिससे रिंकू सिंह ने 5 छक्के ठोक केकेआर को मैच जिताया था। दरअसल, रिंकू ने नितीश से ही बल्ला उधार लेकर आखिरी ओवर खेला था। ऐसे में खुद नितीश के लिए बल्ला खूब चला। इससे पहले सन राइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। SRH बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने इस सीजन की पहली सेंचुरी जमाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: