IPL 2023: आईपीएल 2023 के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स टीमें आमने-सामने होंगी। एक तरफ जहां हैदराबाद ने पंजाब को 8 विकेट से हराया था तो वहीं केकेआर की टीम मजबूत गुजरात के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करके आ रही है। इसलिए इस टीम का मनोबल हाई होगा। इस मुकाबले से पहले केकेआर के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने दावा किया है कि हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम के आंद्रे रसेल बड़ी पारी खेलेंगे।
दरअसल, आंद्रे रसेल इस सीजन अब तक भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। केकेआर ने अपने पिछले दो मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की, लेकिन रसेल शून्य और एक रन ही बना सके। हालांकि तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने दावा किया है कि हैदराबाद के खिलाफ उनका बल्ला चल सकता है।
और पढ़िए – IPL 2023 Orange Cap: ऑरेंज कैप की रेस में उलटफेर, टॉप पांच में हुई शुभमन गिल की एंट्री
रसेल को लेकर फर्ग्युसन ने दिया ये बयान
फर्ग्युसन ने कहा कि मुझे नहीं लगता आंद्रे रसेल उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना पा रहा। उसने पहले मैच (पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 रन) में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद दो मैच में जल्दी आउट हुआ, मैं कहूंगा कि वह कमतर प्रदर्शन से बहुत दूर है।
हैदराबाद के खिलाफ बढ़िया खेलेंगे रसेल
लॉकी फर्ग्यूसन ने 2019 में हुएआईपीएल में KKR के साथ पहले सीजन को याद करते हुए कहा कि हम सभी जानते हैं कि आंद्रे क्या कर सकता है। विशेष रूप से यहां वह मेरा पहला सत्र था और आंद्रे का शानदार अनुभव। मैंने किसी व्यक्ति को इस तरह गेंद को हिट करते नहीं देखा। मुझे यकीन है कि वह हमारे लिए कल रात शानदार प्रदर्शन करेगा।
और पढ़िए – IPL 2023: हैदराबाद के खिलाफ धमाल मचाएगा ये विस्फोटक खिलाड़ी, Lockie Ferguson ने किया दावा
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित प्लेइंग 11: जेसन रॉय, एन जगदीशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग 11 : मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, मयंक मारकंडे, मार्को यानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
16 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
51 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines