Siddharth Sharma
Read More
IPL 2023 KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा। बता दें कि दोनों टीमों इस मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन में एक दूसरे का सामना करेंगी। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा।
अगर दोनों टीमों के आईपीएल 2023 में प्रदर्शन की बात करें तो केकेआर की टीम हैदराबाद से आगे है। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम को एक में हार जबकि दो मैचों में जीत नसीब हुई है। अगर सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इस टीम ने भी तीन मैच खेले हैं लेकिन टीम को दो में हार और एक में जीत मिली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह, एन. जगदीसन, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, डेविड विसे, कुलवंत खेजरोलिया, लिटन दास, मनदीप सिंह और जेसन रॉय।
सनराइजर्स हैदराबाद: एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडेय, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील हुसैन और अनमोलप्रीत सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच को आप मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।