IPL 2023, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका हैरी ब्रूक ने निभाई जिन्होंने इस सीजन का पहला शतक जड़ दिया।
इस शतक के बाद हैरी ब्रूक मजेदार अंदाज में नजर आए और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने परिवार को लेकर भी चर्चा की। ब्रूक ने ये भी कहा कि स्पिनर्स के खिलाफ खेलने उनके लिए मुश्किल साबित हो रहा था। शतक के बाद स्टार स्पोर्ट्स ने ब्रूक ने कहा कि -“मेरी गर्लफ्रेंड यहां है, लेकिन परिवार के बाकी लोग अभी चले गए हैं। मुझे पता था कि ऐसा होगा, जैसे ही वे जाएंगे, मुझे कुछ रन मिलेंगे [हंसते हुए]। मुझे यकीन है कि वे सभी मेरे लिए बहुत खुश होंगे,”
और पढ़िए – IPL 2023 Points Table: हैदराबाद की जीत से आरसीबी को हुआ भारी नुकसान, जानें टॉप-4 टीमों के नाम
मैच के बाद हैरी ब्रूक ने कही ये बात
वहीं मैच में शानदार पारी के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद वे काफी खुश नजर आए। ब्रूक ने कहा कि ‘ ये खास रात थी, बीच में थोड़ा तनाव हुआ। बहुत सारे लोग कहते हैं कि टी20 में ओपनिंग करके बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा समय होता है। मैं कहीं भी बल्लेबाजी करके खुश हूं। मुझे पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में काफी सफलता मिली है। वहां अपना नाम किया। मेरे चार टेस्ट शतक इस एक से अधिक होने चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि ‘भीड़ आज रात अभूतपूर्व थी। मुझे बहुत मज़ा आया। मैं खुद पर थोड़ा दबाव बना रहा था। आप सोशल मीडिया पर चले जाते हैं और लोग आपको बकवास कह रहे हैं। वहां बहुत सारे भारतीय प्रशंसक हैं जो आज रात कहेंगे कि अच्छा किया। लेकिन वे कुछ दिन पहले मुझे थप्पड़ मार रहे थे। खुशी है कि मैं उन्हें सही जवाब दे सका।
नीलामी में मिले थे 13 करोड़ 25 लाख रुपए
हैरी ब्रूक इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख रुपए खरीदा था। वे शुरुआती तीन मैच में सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे। लेकिन चौथे मैच में उन्होंने तबाही मचा दी और तूफानी शतक ठोक दिया। ये उनका आईपीएल का पहला शतक था और सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस चाहेंगे की ये आखिरी ना हो।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
33 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines