IPL 2023: 'क्रिकेट हमेशा आपको कुछ ना कुछ जरूर सिखाता है' लगातार दूसरा मैच जीतने के बाद एडन मार्करम का बड़ा बयान

IPL 2023 Aiden Markram

IPL 2023, KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के बाद टीम के कप्तान एडन मार्करम काफी खुश नजर आए और उन्होंने क्रिकेट की भी सराहना की।

विज्ञापन

एडन मार्करम ने की इन खिलाड़ियों की सराहना

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के बाद टीम के कप्तान एडन मार्करम ने भुवनेश्वर कुमार और हैरी ब्रूक की खासतौर पर सराहना की। उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट में हर रोज आपको कुछ ना कुछ जरूर सीखने को मिलता है। उन्होंने गेंदबाजों की भी तारीफ की।

विज्ञापन

एडन मार्करम ने कहा कि – घर के बाहर जीतना अच्छा रहा। गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां कि आउट फील्ड तेज है और बाउंड्री भी छोटी है। हमें अच्छी स्टार्ट मिली जो कि अच्छा रहा और हम और अधिक हाथ खोलकर खेल सके। हमारी बल्लेबाजी गहरी है। ब्रूक की ओपनिंग का फैसला अच्छा रहा।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि- ‘पावर प्ले में भी वो अच्छा खेला। भुवी मिस्टर रिलायबेल (भरोसेमंद) हैं। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। विकेट थोड़ा मुश्किल था लेकिन वो शांत रहे जोकि बहुत अच्छा है। टीम के सभी खिलाड़ी बहुत बेहतरीन हैं। हम कुछ न कुछ सीखते हैं हर मैच से और सीखने की गुंजाईश रहती है।”

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

इस मैच में कप्तान नितिश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 205 रन ही बना सकीं और एसआरएच ने यह मुकाबला 23 रनों जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ