Cheteshwar Pujara: भारतीय टेस्ट टीम के धाकड़ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भले ही आईपीएल का हिस्सा नहीं है। लेकिन वह अब एक नए रोल में नजर आने वाले हैं। जिसकी जानकारी खुद पुजारा ने ट्वीट करके दी है।
ससेक्स की कप्तानी करेंगे पुजारा
दरअसल, चेतेश्वर पुजारा इन दिनों इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप 2023 हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। खास बात यह है कि इस लीग में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ससेक्स टीम का कप्तान बनाया गया है। बता दें कि पिछले साल पुजारा ने इंग्लिश काउंटी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हाल ही में हुए टेस्ट मैचों में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया है। ऐसे में ससेक्स ने पुजारा को कप्तान बनाया है। पुजारा ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
और पढ़िए – पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान बनीं निदा डार, इस दिग्गज को बनाया हेड कोच
चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं काउंटी चैंपियनशिप 2023 में ससेक्स की कप्तानी करने के लिए रोमांचित हूं’। पुजारा का इंग्लिश काउंटी में यह दूसरा सीजन होगा पिछले सीजन में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बनाए थे।
और पढ़िए – BAN vs IRE: शाकिब ने क्यों की कम गेंदबाजी? कोच डोनाल्ड ने दिया हैरान करने वाला बयान
पुजारा के 1094 रन
बता दें कि पुजारा ने पिछले साल काउंटी क्रिकेट खेलकर ही अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल की थी। उन्होंने 13 पारियों में 1094 रन बनाए थे, इस दौरान उनका औसत 109.40 का रहा थआ। खास बात यह है कि इस दौरान पुजारा ने एक दोहरा शतक भी बनाया था। उन्होंने 232 रनों की पारी खेली थी। जिसके चलते इस बार उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines