नई दिल्ली: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने गुरुवार को आईपीएल में इतिहास रचा। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज बन गए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रबाडा इस मुकाम तक पहुंचे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपने 64 वें आईपीएल मैच में इस मील के पत्थर तक पहुंचे। इसी के साथ रबाडा ने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया। जिन्होंने अपने 70 वें मैच में अपना 100 वां विकेट लिया था।
भुवनेश्वर कुमार हैं नंबर 1 भारतीय गेंदबाज
भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। वह कुल मिलाकर इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं। भुवी के बाद राशिद खान 83 मैच, अमित मिश्रा 83 मैच और आशीष नेहरा 83 मैच के साथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने 84 मैचों में ये मुकाम हासिल किया था।
और पढ़िए – IPL 2023: कब खेलेंगे लियाम लिविंगस्टोन? शिखर धवन ने दिया बड़ा अपडेट
सबसे तेज 100 आईपीएल विकेट (गेंद के अनुसार)
1438 – कगिसो रबाडा
1622 – लसिथ मलिंगा
1619 – ड्वेन ब्रावो
1647 – हर्षल पटेल
मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 153 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को पहली सफलता रबाडा ने ही दिलाई। रबाडा ने ऋद्धिमान साहा को 30 रन पर पवेलियन भेजा। रबाडा की गेंद पर मैट शॉर्ट ने शानदार कैच पकड़कर साहा को आउट किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
3 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines