नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के 28वें मुकाबले में आखिरकार इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जेसन रॉय केकेआर के लिए खेलने उतरे। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे रॉय ने 39 गेंदों में 5 चौके-1 छक्का लगाकर 43 रन जड़े। हालांकि इस दौरान रॉय विकेटों के बीच दौड़ने के दौरान लंगड़ाते दिखे। जैसे ही वह लड़खड़ाए, भारतीय दिग्गज और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्या रिप्लेसमेंट के रूप में आने वाले सभी खिलाड़ियों का मेडिकल अनिवार्य होना चाहिए?
आईपीएल में आने से पहले मेडिकल करवाना चाहिए था
जेसन रॉय को पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान पैर में दर्द की समस्या थी। सुनील गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा- फुटबॉल रिप्लेसमेंट में सभी खिलाड़ियों के लिए मेडिकल जरूरी है। वह रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में आ रहे हैं। अगर उनका चोट का इतिहास रहा है तो उन्हें आईपीएल में आने से पहले मेडिकल करवाना चाहिए था।
और पढ़िए – मिकी आर्थर बने पाकिस्तान टीम के डायरेक्टर, इस बड़े टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ उतरेंगे
और पढ़िए – IPL 2023: DC vs KKR मैच के दौरान नजर आए टिम कुक और सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां
सिसंडा मगाला भी चोट से जूझते रहे
हालांकि इस आईपीएल में सिर्फ जेसन रॉय नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काइल जैमीसन के रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में आए सिसंडा मगाला भी चोट से जूझते रहे। सीएसके के लिए पेसर की कमी बनी हुई है। हालांकि लियाम लिविंगस्टोन पहले पांच मैचों से चूकने के बाद पंजाब किंग्स प्लेइंग इलेवन में लौट आए।
फिटनेस सर्टिफिकेट देना जरूरी
वर्तमान में सभी खिलाड़ियों को अपने संबंधित फ्रेंचाइजी में शामिल होने से पहले एक फिटनेस सर्टिफिकेट देना जरूरी है। सुनील गावस्कर चाहते हैं कि रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों के लिए व्यवस्था बदली जाए ताकि एक फ्रैंचाइजी को नुकसान न हो।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
3 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
3 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
4 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines