हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: अब आएगा मजा...आईपीएल में 4 साल बाद इस खास चीज की वापसी, बिग स्क्रीन पर फ्री में मिलेगा टूर्नामेंट का लुत्फ

विज्ञापन
IPL 2023 IPL Fan Park

नई दिल्ली: आईपीएल का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग में एक बार फिर रोमांच की वापसी होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बार फिर ‘आईपीएल फैन पार्क’ शुरू करने का ऐलान किया है। फैन पार्क 2015 में शुरू किया गया था, यह 2019 तक जारी रहा। जिसके बाद कोविड की चुनौतियां आईं तो इसे स्थगित करना पड़ा। अब आईपीएल 2023 में इसकी वापसी होगी।

45 शहरों में बनेंगे फैन पार्क 

आईपीएल फैन पार्क इस सीजन में 45 शहरों में फैले होंगे। सूरत, मदुरै, कोटा, हुबली, देहरादून जैसे शहरों के नाम इसमें शामिल हैं। ये फैन पार्क 20 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में होंगे। यह देश के अलग-अलग शहरों में क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक और मनोरंजक अनुभव देने के लिए बनाए जाते हैं। टूर्नामेंट के दौरान हर वीकेंड पांच फैन पार्क होंगे।

मदुरै में सीजन का पहला फैन पार्क देखने को मिलेगा। फैंस को 28 मई को खेले जाने वाले आईपीएल 2023 फाइनल को जम्मू, जमशेदपुर, पल्लकड़, जोरहाट और भोपाल के पांच फैन पार्कों में देखने का अवसर मिलेगा। आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स और चार बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ब्लॉकबस्टर मुकाबले के साथ होगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – IPL Impact Player Rule: आसान भाषा में समझिए क्या है इम्पैक्ट प्लेयर रूल, कैसे होगा इस्तेमाल

https://twitter.com/IPL/status/1641457417736294401?cxt=HHwWgsDQoeO00MctAAAA

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023: ‘हम तीसरे-चौथे स्थान के लिए नहीं, ट्रॉफी जीतने आए हैं’, इस दिग्गज ने भरी हुंकार

क्या होता है आईपीएल फैन पार्क?

जिन राज्यों के पास आईपीएल फ्रेंचाइजी नहीं है, वहां बीसीसीआई फैंस को फ्री मैच देखने के लिए फैन पार्क बनाता है। इस दौरान किसी एक बड़ी जगह बड़ी स्क्रीन पर लाइव मैच चलाया जाता है। जहां बैठने की व्यवस्था होती है। इसके साथ ही कुछ एक्टिविटीज भी रखी जाती हैं। इसका उद्देश्य आईपीएल से फैंस को जोड़े रखना और स्टेडियम जैसा लुत्फ देना होता है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola