CSK vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग में आज राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स आमने सामने होगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा। दोनों ही टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर होता है। अब तक दोनों टीमों ने मौजूदा सीजन में तीन-तीन मुकाबले खेले हैं, जहां दोनों टीमों को दो में जीत और एक-एक में हार का सामना करना पड़ा है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 15 मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने जीते हैं तो 11 मैचों में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच ही आईपीएल इतिहास का पहला फाइनल मैच खेला गया था। जहां जीत राजस्थान रॉयल्स को मिली थी।
और पढ़िए – IPL 2023: क्या अगले मैचों में गेंदबाजी करेंगे बेन स्टोक्स? CSK के ऑलराउंडर ने दिया बड़ा अपडेट
चेन्नई का चेपॉक में अच्छा रिकॉर्ड
खास बात यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अपने होम ग्राउंड में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। चेन्नई ने यहां पिछले 20 में से 17 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि वह केवल तीन मैच ही हारी है। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के लिए यहां जीत हासिल करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। जबकि चेन्नई इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। चेन्नई अपना पहला मुकाबला हारने के बाद बाकि के दोनों मैच जीत चुकी है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश करूंगा…’, 20 साल के बल्लेबाज ने T-20 सीरीज से पहले भरी हुंकार
राजस्थान भी फॉर्म में
हालांकि राजस्थान रॉयल्स भी वापस फॉर्म में वापसी कर चुकी है। राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मुकाबले में जीत मिली थी, लेकिन दूसरा मुकाबला वह पंजाब किंग्स से हार गई थी। हालांकि तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत की लय फिर से पकड़ ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
33 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
55 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines