हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: 'ये टाइमिंग का खेल है' Harry Brook ने लगाया खूबसूरत छक्का, हैरान रह गए उमेश यादव, देखें

विज्ञापन
IPL 2023 Harry Brook hit a beautiful six

Harry Brook six: आईपीएल 2023 का 19वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। ईडन गार्डन में खेले जा रहे इस मैच में केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले हैदराबाद बैटिंग कर रही है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। उन्होंने उमेश यादव के खिलाफ एक खूबसूरत छक्का भी ठोका।

दरअसल, केकेआर के लिए उमेश यादव तीसरा ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद उन्हें फुल टॉस मिली, जिसे ब्रूक ने शानदार टाइमिंग के साथ डीप कवर प्वाइंट के ऊपर से गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। इस शॉट को देख दर्शक झूम उठे, जबकि गेदंबाज उमेश यादव हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर इस छक्के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़िए – PAK vs NZ: मैदान पर उतरते ही बाबर आजम लगाएंगे खास ‘शतक’, बन जाएंगे तीसरे खिलाड़ी

https://twitter.com/sanjeetabcd/status/1646888505593991168?s=20

विज्ञापन

केकेआर बनाम हैदराबाद मैच लाइव स्कोर

अगर मैच की बात करें तो 11 ओवर का खेल होने तक हैदराबाद ने 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हैरी ब्रूक 50 जबकि एडिन मार्करम 21 रन बनाकर नाबाद हैं। अभी 9 ओवर का खेल बाकी है।

और पढ़िए –  IPL 2023, LSG vs PBKS: लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स की टीम, फ्री में ऐसे देखें लाइव

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (सी), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन

विज्ञापन

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), एन जगदीसन, नीतीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola