IPL 2023, GT vs MI: पिछले बार की चैंपियन गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अब तक खेले गए 7 मैचों में 4 जीत दर्ज की है। अब आज गुजरात और मुंबई टीम के बीच बड़ा मुकाबला होना है। इस मैच से पहले टीम के स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर ने टीम की रणनीति का खुलासा किया है।
बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि ‘भले ही कुछ क्षेत्रों में हमारी कमी दिखी हो और हमने बहुत अच्छी क्रिकेट नहीं खेली हो, लेकिन फिर भी हम जीतने में कामयाब हुए और मेरे ख्याल से हम जीतने के रास्ते खोज रहे हैं, जो कि महत्वपूर्ण है।’
और पढ़िए – PAK vs NZ: बाबर आजम ने लिया चौंकाने वाला फैसला, इस खिलाड़ी की सीधे फाइनल में कराई एंट्री
मिलर ने किया रणनीति का खुलासा
टीम की रणनीति का खुलासा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर ने कहा कि ‘हमारी योजना बस जीत की लय बरकरार रखने की है, लेकिन मेरे ख्याल से हम अच्छी क्रिकेट भी खेल रहे हैं। बड़े मौकों पर जीत को जारी रखने के रास्ते खोज रहे हैं। अगर अगले 10 दिनों में हम कुछ जीत दर्ज करने में कामयाब रहे तो आईपीएल के अंत तक हमारी स्थिति मजबूत होगी।’
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: इस गेंदबाज ने छीनी अर्शदीप सिंह से पर्पल कैप, देखें टॉप 5 बॉलर्स की लिस्ट
मिलर ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की
स्टार खिलाड़ी मिलर ने अपने बयान में कह कि ‘लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 140 रन से कम के लक्ष्य की रक्षा करते समय गेंदबाजों में काफी विश्वास था। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी इकाई के रूप में लखनऊ के खिलाफ जीत हमारे लिए बड़ी थी। हमने दो मैचों में लक्ष्य की रक्षा नहीं की थी, जो हार गए थे और गेंदबाजों के लिए जरूरी था कि मैच जीतें। इस जीत से पूरी टीम का विश्वास बढ़ा। लड़कों ने जिस तरह अपनी योजना का पालन किया, उससे बड़ी खुशी हुई।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
47 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines