IPL 2023: आईपीएल के 13वां मुकाबला गुजरात बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल ने एक कमाल का कैच पकड़ा है। असंभव कैच लपकते हुए उन्होंने केकेआर के सलामी बैटर Rahmanullah Gurbaz को आउट किया।
यश दयाल ने पकड़ा हैरान करने वाला कैच
दरअसल, केकेआर इस मैच में 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। यश दयाल ने यह कैच तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पकड़ा। यह ओवर मोहम्मद शमी डाल रहे थे। उन्होंने शॉट बॉल पर बल्लेबाज को फंसाया। तेज गेंद बल्ले से ऐज लेकर हवा में गई। जिसे पकड़ने के लिए एक तरफ से विकेटकीपर श्रीकर भारत, जबकि दूसरी तरफ से फील्डर यश दयाल ने दौड़ लगाई।
और पढ़िए – IPL 2023: निकोलस पूरन की तबाही ने बना दिया मैच…15 गेंदों में फिफ्टी ठोक बनाया ये रिकॉर्ड
दोनों के बीच हुई टक्कर
दोनों गेंद के पास एक ही समय में पहुंचे। विकेटकीपर ने डाइव लगाई, लेकिन कैच मिस कर दिया। उधर फील्डर यश दयाल भी डाइव लगाते हुए आए विकेटकीपर से टकराते हुए असंभव कैच लपक ले गए। दोनों के बीच भयंकर टक्कर हुई, हालांकि किसी को भी चोट नहीं लगी है।
गुजरात बनाम केकेआर लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो गुजरात टाइटन्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। पहले शुभमन गिल ने 39, साईं सुदरर्शन ने 53 जबकि अंत में विजय शंकर ने 63 रनों की तूफानी पारी खेल अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। अब केकेआर को मैच जीतने के लिए 205 रन बनाने होंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।
और पढ़िए – IPL 2023: एक बार फिर Golden Duck, ‘सूर्य’ की चमक पर पड़ा ग्रहण
कोलकाता नाइट राइडर्स- नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines