IPL 2023: आईपीएल 2023 में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। राजस्थान की टीम ने 11 में से 5 मैच जीते और 5 हारे हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान ने इस टीम के कप्तान संजू सैमसन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने संजू की तुलना कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी से की है।
संजू सैमसन को लेकर ग्रीम स्वान ने दिया ये बयान
इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन अपने धैर्य और खेल को पढ़ने की क्षमता के कारण दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के युवा प्रारूप की तरह लगते हैं। उन्होंने कहा कि पांच या छह सालों से मैं आईपीएल को कवर कर रहा हूं। वो एक लीडर के रूप में उभर रहे हैं। हर कोई जानता है कि वो कितना अच्छा है, लेकिन वो छह से सात मैच बिना कुछ किए खेलता है और अचानक से एक शानदार पारी खेल देता है।’
युवा एमएस धोनी की तरह हैं संजू
ग्रीम स्वान ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि अब वो राजस्थान के लिए मिस्टर भरोसेमंद है और वो बहुत शांत हैं, वो बहुत आश्वस्त हैं, वो एक युवा एमएस धोनी की तरह हैं। वो अपना आपा नहीं खोते हैं। वो जानते हैं कि क्या चल रहा है और खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं।’आपको बता दें कि इस सीजन संजू ने 11 मैच में 154.77 के स्ट्राइक रेट से 308 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
1 hr agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
1 hr agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
3 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
4 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines