IPL 2023: आईपीएल 2023 के 19वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने बल्ले से कहर बरपाते हुए सीजन की पहली सेंचुरी ठोक दी है। ईडन गार्डन के मैदान पर इस बल्लेबाज ने केकेआर के खिलाफ 55 गेंद में शतक पूरा किया। ब्रूक ने पहली ही गेंद से आक्रमण शुरू किया था, बीच में उन्होंने स्पिनर्स को बढ़िया खेला और आखिर में फिर तूफानी बैटिंग का नजारा पेश करते हुए शतक ठोक दिया।
हैरी ब्रूक ने नाबाद शतक बनाकर वापस लौटे। उन्होंने 12 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए हैं। अगर मैच की बात करें तो केकेआर के कप्तान नितीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 228 रन बना लिए हैं। यह इस सीजन का सबसे हाई स्कोर भी है। हैदराबाद के लिए ब्रूक के अलावा कप्तान एडिन मार्करम ने भी तूफानी फिफ्टी बनाई।
और पढ़िए – ‘ऋषभ पंत मजबूत…’, निकोलस पूरन ने अपने एक्सीडेंट का अनुभव साझा कर चैंपियन को दिया मोटिवेशन
https://twitter.com/IPL/status/1646902958200868864?s=20
नीलामी के दौरान 13 करोड़ 25 लाख में बिके थे ब्रूक
हैरी ब्रूक इंग्लैंड के उभरते हुए खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक को 13 करोड़ 25 लाख की मोटी रकम में खरीदा था। वह शुरुआती तीन मैच में सिर्फ 29 रन ही बना पाए थे। लेकिन चौथे मैच में डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस वाले इस खतरनाक बल्लेबाज ने तबाही मचा दी और तूफानी शतक ठोक दिया।
https://twitter.com/IPL/status/1646885634907447298?s=20
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (सी), अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन
और पढ़िए – IPL 2023, KKR vs SRH: हैदराबाद ने कोलकाता को दी शिकस्त, शतक जड़कर छाए हैरी ब्रूक
https://twitter.com/IPL/status/1646901138464346112?s=20
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), एन जगदीसन, नीतीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
1 hr agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines