IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 15 रनों से मात दे दी। इसी के साथ सीएसके 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई। चेन्नई के इस बेहतरीन प्रदर्शन में टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिन्होंने गेंदबाजों को सही तरीके से चलाकर विपक्षी टीम पर हमला बोला। मैच के बाद मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना ने धोनी की जमकर तारीफ की है। उनका बयान हर तरफ वायरल है।
धोनी जो छूते हैं वह सोना बन जाता है- रैना
मैच के बाद जियो सिनेमा पर बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा, ‘देखिए वह किस तरह से फाइनल में पहुंच गए। 14 सीजन में 10वां फाइनल, मुझे लगता है कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। एमएस धोनी चीजों को एकदम सिंपल रखते हैं। वह इसका क्रेडिट डिजर्स करते हैं, मेरी ऋतुराज गायकवाड़ से बात हुई थी, उन्होंने कहा था कि सीएसके धोनी के लिए खिताब जीतना चाहता है।’
और पढ़िए – क्या टी20 टीम में रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं यशस्वी जायसवाल? हरभजन सिंह ने दिया जवाब
उन्होंने आगे कहा कि-‘ पूरा देश चाहता है कि धोनी ही आईपीएल ट्रॉफी उठाएं। लेकिन हमने क्या देखा, इस मैदान पर सीएसके को हराना बहुत मुश्किल है। वह जो भी छूते हैं, सोना बन जाता है, इसलिए उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी है।’
पार्थिव पटेल भी हुए मुरीद
सुरेश रैना के अलावा पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने भी धोनी की चालाकी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी ने तीक्षणा को स्टंप टू स्टंप गेंदबाजी करने के लिए कहा और हार्दिक पांड्या के लिए ऐसी फील्डिंग सेट कर दी, जिसमें वह फंस गए। धोनी जिस तरह से चीजों को समझते हैं, वैसे कोई नहीं समझता है।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
18 mins agoLIVE: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी
39 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines