IPL 2023, Mitchell Marsh: दिल्ली कैपिटल्स को स्टार खिलाड़ी मिचेल मार्श की कमी खलने वाली है। वह करीब 1 हफ्ते के लिए स्वदेश लौट गए हैं। इनसाइड स्पोर्ट्स ने क्रिकवज के हवाले से बताया है कि मिचेल मार्श शादी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हैं। ऐसे में एक हफ्ते तक वह दिल्ली के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। मिचेल मार्श पिछले दोनों मैचों में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा था, पहले पहले मैच में शून्य जबकि दूसरे मुकाबले में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में अप्रैल और मई के महीने में ऑफ सीजन होता है, इसलिए ज्यादातर खिलाड़ी अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं से फ्री होते हैं, ऐसे में ये समय शादी के लिए सबसे सही होता है। मिचेल मार्श की गैरमौजूदगी में दिल्ली की टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उनकी जगह रॉवमेन पॉवेल की वापसी हो सकती है।
और पढ़िए – IPL 2023: इस पूर्व क्रिकेटर ने विराट कोहली की बैटिंग पर उठाए सवाल, याद दिलाई 10 गेंदें
अगले 3 मैच मिस करेंगे मार्श!
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को अपना तीसरा मुकाबला 8 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेलना है। फिर मंगलवार 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और शनिवार 15 अप्रैल को आरसीबी के साथ मैच होगा। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श इन तीनों मैचों को मिस करेंगे।
और पढ़िए – IPL 2023: दिल्ली की पिच पर भी बरसेंगे रन, जानिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
आईपीएल 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिच नार्जे, डेविड वार्नर (कप्तान), मिचेल मार्श, सरफराज खान, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, कुलदीप यादव, खलील अहमद, चेतन सकारिया, ललित यादव, रिपल पटेल, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, प्रवीण दुबे, लुंगी एनगिडी , विक्की ओस्तवाल, अमन खान, फिल सॉल्ट, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिले रोसौव, अभिषेक पोरेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में हो सकती है इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री, रजत पाटीदार का नाम भी शामिल
1 min agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines