---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023, DC vs GT: धड़ाम…राशिद खान से टकराए सरफराज खान, अंगुली में लग गई चोट, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों के बीच एक छोटा सा हादसा हो गया। दरअसल, राशिद खान और सरफराज खान दोनों एक-दूसरे से इस तरह टकराए कि राशिद धड़ाम से गिर पड़े। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार को आईपीएल 2023 का सातवां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों के बीच एक छोटा सा हादसा हो गया। दरअसल, राशिद खान और सरफराज खान दोनों एक-दूसरे से इस तरह टकराए कि राशिद धड़ाम से गिर पड़े। ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला।

राशिद गिरकर जमीन पर ही लेट गए

राशिद खान ने सरफराज खान को पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग की ओर मोड़ दिया। बॉल पर बल्ला घुमाने के बाद सरफराज तेजी से दौड़े और फील्डर की ओर देखते रहे। इधर राशिद बॉल करने के बाद क्रीज के पास खड़े थे, जैसे ही सरफराज दौड़ते हुए आए, उन्होंने बॉल पर नजरें जमाए रखीं। वहीं राशिद ने भी सरफराज की तरफ नहीं देखा। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की जोरदार भिड़ंत हुई तो राशिद गिरकर जमीन पर ही लेट गए। थोड़ी देर बाद राशिद अंगुली में लगी चोट को देखते हुए नजर आए।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – NZ vs SL 2nd T20: एडम मिल्ने ने झटके 5 विकेट, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 9 विकेट से दी मात

https://twitter.com/ithinkmobu/status/1643275791051161600

और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: गुवाहाटी में पहली बार होगा आईपीएल मैच, जानें पिच पर गेंदबाज या बल्लेबाज किसे मिलेगी मदद

राशिद की शानदार गेंदबाजी

मैच की बात करें तो सरफराज खान ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 34 गेंदों में 2 चौके लगाकर 30 रन बनाए। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों में 37 और अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 36 रन ठोके। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि मोहम्मद शमी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट निकाले। अल्जारी जोसेफ को 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट मिले।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 04, 2023 09:53 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola