DC vs CSK Preview: जीत की हैट्रिक दर्ज करने चेन्नई के खिलाफ उतरेगी दिल्ली, देखें पिच रिपोर्ट और रिकॉर्ड

IPL 2023 DC vs CSK Match Preview

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 7:30 बजे से किया जाएगा। इस मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है वहीं दिल्ली कैपिटल्स आखिरी पोजीशन पर मौजूद है।

विज्ञापन

इस मैच में सीएसके की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे हैं वहीं दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वॉर्नर के हाथों में होगी। मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये करो या मरो का मैच है।

विज्ञापन

IPL 2023 में सीएसके का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 11 मैच खेले हैं। इसमें टीम ने 6 में जीत हासिल की है वहीं एक मैच बारिश के चलते रद्द हुआ है। टीम के कुल 13 अंक है। टीम ने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से मात दी थी।

विज्ञापन

सीएसके की तरफ से टॉप परफॉर्मर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉन्वे ने बनाए हैं। उन्होंने 11 मैचों में ही टीम के लिए 458 रन जोड़ दिए हैं। वहीं टीम के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट तुषार देशपांडे ने लिए हैं। वे अब तक 11 मैचों में 19 विकेट झटक चुके हैं। इन दोनों के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे भी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वहीं बॉलिंग में मथिशा पथिराना ने भी सभी को इंप्रेस किया है।

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं। इसमें टीम को 4 में जीत मिली है वहीं बाकि मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने आखिरी मैच में आरसीबी को हराया था। जिसके बाद टीम के हौसले बुलंद है।

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में दिल्ली के टॉप परफॉर्मर्स

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन डेविड वॉर्नर ने बनाए हैं। उन्होंने 10 मैच में ही 330 रन खाते में जोड़ लिए हैं। टीम के सबसे सफल गेंदबाज मिचेल मार्श रहे हैं। उन्होंने केवल 7 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 120 रन बनाए हैं। वहीं ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं।

विज्ञापन

DC vs CSK Head to Head: कौन किसपर भारी?

दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 27 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें सीएसके का पलड़ा भारी नजर आता है। 27 में से 17 मैच चेन्नई ने जीते हैं वहीं 10 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को जीत नसीब हुई है। दोनों के बीच आखिरी मैच 2022 में खेला गया था जिसमें चेन्नई ने 91 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी।

MA Chidambaram Stadium Pitch Report: कैसी है चेन्नई की पिच?

एम ए चिदंबरम स्टेडियम को चेपॉक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है| इस स्टेडियम पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। इस मैदान पर जिस टीम के पास अच्छे स्पिनर्स होंगे उसका दबदबा रहेगा। पिच पर टर्न की मात्रा ज्यादा है। हालांकि गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और इससे बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना आसान होता है। इस मैदान पर पहली इनिंग का एवरेज स्कोर 140-150 के बीच है। हालांकि इस सीजन में यहां पर टीमों को 200 का भी आंकड़ा छूते देखा गया है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।

दिल्ली कैपिटल्स – डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिल साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श,रिल रोसौव, मनीष पांडे, अमन खान, रिपल पटेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ईशांत शर्माऔर खलील अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ