IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल 2023 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत हासिल की है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 202 रन बनाए। जिसके जवाब में सीएसके सिर्फ 170 रन ही बना पाई।
यशस्वी जायसवाल ने सीएसके के गेंदबाजों को धोया
चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में राजस्थान की जीत के हीरो यशस्वी जायसवाल रहे। उन्होंने मात्र 43 गेंदों पर 77 रन बनाए। जायसवाल ने इस इनिंग में 8 चौके और 4 छक्के जड़े। एक तरफ जहां जयपुर की पिच पर अन्य बल्लेबाज परेशानी का सामना कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर जायसवाल ने शुरुआत से ही अलग ही लय पकड़ी और चौके-छक्के की बरसात कर दी।
और पढ़िए – अजिंक्य रहाणे ने सिखाया गिरकर उठना, फिर आगे बढ़ना, लिंक्डइन पर बयां किए जज्बात
एडम जेम्पा ने बल्लेबाजों को किया परेशान
मैच में 202 रनों के विशाल स्कोर का बचाव करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस मैच में ट्रेंट बोल्ट नहीं खेल रहे थे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में एडम जेम्पा ने जिम्न उठाया। उन्होंने 3 ओवर में मात्र 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इसमें ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे और मोईन अली जैसे बल्लेबाजों का विकेट शामिल था।
धोनी का शानदार थ्रो
महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी उनकी फिटनेस को कोई तोड़ नहीं है। राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में ऐसा ही देखा गया। उन्होंने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर रन चुराने की कोशिश कर रहे ध्रूव जुरेल को शानदार थ्रो मारकर आउट कर दिया। इसे हर कोई देखता ही रह गया।
ये रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच का टर्निंग प्वाइंट यशस्वी जायसवाल की पारी रही। जायसवाल ने तेजी से रन बनाए और मैच में पावरप्ले में ही अपनी टीम को बढ़त दिला दी। एमएस धोनी ने भी मैच के बाद इसका जिक्र किया और कहा कि हमनें पावरप्ले में ज्यादा रन दे दिए। जायसवाल के अलावा सीएसके के मोईन अली के विकेट ने भी मैच राजस्थान के पक्ष में कर दिया। वे शिवम दुबे के साथ तेज रफ्तार से रन बना रहे थे। लेकिन जेम्पा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।
और पढ़िए – SL vs IRE: इतिहास रचने के कगार पर प्रभात जयसूर्या, वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ ‘एक कदम’ दूर
मैच का लेखा-जोखा
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे।203 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी सीएसके की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी और मैच हार गई।टीम की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। राजस्थान की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines