IPL 2023, CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में विराट कोहली ने आईपीएल के नियमों का उल्लंघन किया। जिसके लिए उनपर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है।
आईपीएल ने जारी किया ये बयान
विराट कोहली पर जुर्माना लगाने को लेकर आईपीएल ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कोहली ने सोमवार को सीएसके के खिलाफ आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसके लिए उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के दोष को स्वीकार किया है।आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है। हालांकि, बयान में घटना का उल्लेख नहीं किया गया।
और पढ़िए – IPL में अगले सीजन भी खेलेंगे MS धोनी? Moeen Ali ने दिया ये जवाब
कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके कोहली
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रनों का विशाल लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा। इसका पीछा करने के लिए ओपनिंग करने उतरे विराट कोहली ने पहली ही गेंद पर दो रन लिए। वहीं गेंदबाज आकाश दीप की दूसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका जड़ा। ओवर की तीसरी गेंद मिस होने के बाद वे एक बार फिर से साइड हटकर चौका जड़ने के लिए गए। लेकिन गेंद उनके पैड से टकराकर स्टंप में घुस गई। इस प्रकार उनकी पारी 6 रनों पर ही समाप्त हो गई।
और पढ़िए – रिंकू सिंह ने गरीब क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा काम, आप भी करेंगे सलाम
मैच का लेखा-जोखा
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 16 के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ (3) का विकेट खो दिया। इसके बाद कॉनवे, दूबे और अजिंक्य रहाणे (37) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। कॉन्वे ने 83 रनों की पारी खेली।जवाब में आरसीबी ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 75 रन बना लिए थे। इसके बाद डु प्लेसिस (62) और मैक्सवेल (76) ने तेज अर्धशतक लगाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
50 mins agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
1 hr agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
1 hr agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
2 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
2 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
3 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
4 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines