---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: दर्द में भी मुस्कुराता है, वो धोनी कहलाता है…देखें वीडियो

नई दिल्ली: एमएस धोनी की उम्र भले ही 41 से ज्यादा हो, लेकिन मैदान पर उनकी फिटनेस क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर जाती है। एमएस धोनी भले ही शुक्रवार को आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच हार गए हों, लेकिन वे अपने फैंस का दिल जीत गए। दरअसल धोनी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एमएस धोनी की उम्र भले ही 41 से ज्यादा हो, लेकिन मैदान पर उनकी फिटनेस क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर जाती है। एमएस धोनी भले ही शुक्रवार को आईपीएल 2023 का ओपनिंग मैच हार गए हों, लेकिन वे अपने फैंस का दिल जीत गए। दरअसल धोनी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में चोट लग गई थी, लेकिन इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं हुआ। वे बुरी तरह दर्द से कराहे, लेकिन फिर भी मुस्कुराते रहे।

19वें ओवर में लगी चोट

ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। टाइटंस के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को दीपक चाहर दूसरी गेंद डालने आए तो ये बॉल लेग स्टंप से थोड़ी दूर चली गई। इस पर तेवतिया ने शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके शू से लगकर थर्ड मैन की ओर जाने लगी, इधर गेंद को जाते देख विकेट के पीछे खड़े धोनी ने शानदार डाइव लगाई, इस चक्कर में उनका पंजा मुड़ गया और वे दर्द से कराह उठे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs GT: ‘वाह क्या गेंद है’ छक्का उड़ाने गए थे रायुडू, Joshua Little ने उखाड़ डाले स्टंप, देखें

दर्द में भी मुस्कुराए धोनी

धोनी का ये हाल देख तुरंत फिजियो आए और उन्हें संभाला। धोनी का दर्द कम नहीं हुआ तो वे नीचे गर्दन कर अपने हाथ घुटनों पर रखे खड़े रहे, थोड़ी देर बाद जब वे उठे तो चेहरा मुस्कुराता हुआ नजर आया। धोनी के खेल के प्रति समर्पण और जज्बे को फैंस सलाम कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/MainDheetHoon69/status/1641994939130171392

और पढ़िए – IPL 2023, GT vs CSK: शमी ने खतरनाक गेंद से उखाड़ा Conway का स्टंप, देखें वीडियो

धोनी ने 7 गेंदों में बनाए 14 रन 

मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की टीम ने ये मुकाबला 3 गेंद शेष रहते 5 विकेट से जीत लिया। इस मैच में धोनी ने अपनी छोटी सी पारी से दिल जीता। उन्होंने 7 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जमाकर नाबाद 14 रन बनाए। धोनी ने अंडर 19 स्टार राजवर्धन हैंगरगेकर का डेब्यू कराया, जिसने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि उनके सबसे भरोसेमंद गेंदबाज दीपक चाहर 19वें ओवर में काफी महंगे साबित हुए, जिसकी वजह से एक समय सीएसके के हाथ में आया मैच फिसल गया। सीएसके का अगला मुकाबला एलएसजी के खिलाफ 3 अप्रैल को होगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 01, 2023 08:27 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola