---विज्ञापन---

CSK vs GT: 10 महीने बाद एमएस धोनी ने खोले हाथ, छक्का देख तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

नई दिल्ली: एमएस धोनी…41 साल का वो खिलाड़ी, जो जब मैदान पर कदम रखता है तो क्रिकेटप्रेमी सांसें थाम लेते हैं। कभी भी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखने वाले धोनी एक बार फिर बल्ला थामे मैदान पर उतरे। शुक्रवार को आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके […]

नई दिल्ली: एमएस धोनी…41 साल का वो खिलाड़ी, जो जब मैदान पर कदम रखता है तो क्रिकेटप्रेमी सांसें थाम लेते हैं। कभी भी किसी भी वक्त मैच का पासा पलटने का माद्दा रखने वाले धोनी एक बार फिर बल्ला थामे मैदान पर उतरे। शुक्रवार को आईपीएल के ओपनिंग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके की जर्सी में उतरे कप्तान एमएस धोनी महज 7 गेंदों में रंग जमा गए।

जोशुआ लिटिल की गेंद पर ठोका करारा छक्का

वह रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए। इसके बाद उन्होंने छोटी सी पारी में एक चौका-एक छक्का ठोक महफिल लूट ली। आठवें नंबर पर उतरे धोनी ने 7 गेंदों में 200 की स्ट्राइक रेट से 14 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने कड़क छक्का ठोक करोड़ों क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। ये नजारा आखिरी ओवर में देखने को मिला। मिचेल सेंटनर से स्ट्राइक लेकर आए धोनी के सामने जोशुआ लिटिल थे। जैसे ही लिटिल ने तीसरी गेंद डाली, धोनी ने हाथ खोले और अपने चिर-परिचित अंदाज में मिड विकेट के ऊपर से कड़क छक्का ठोक तबाही मचा दी। धोनी का ये छक्का देख नरेंद्र मोदी स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IPL 2023: दर्द में भी मुस्कुराता है, वो धोनी कहलाता है…देखें वीडियो

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

https://twitter.com/AchajiOk/status/1641833766900596736

और पढ़िए – CSK vs GT: ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल से काम मुश्किल…’, ओपनिंग मैच में जीत के बाद क्यों बोले हार्दिक पांड्या

लगभग 10 महीने पहले मैदान पर उतरे थे धोनी

धोनी इससे पहले 20 मई 2022 को आखिरी बार मैदान पर उतरे थे। जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में एक छक्का जड़ा था। इस तरह उन्होंने लगभग 10 महीने बाद छक्का ठोक क्रिकेटप्रेमियों को खुश कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन जड़े। रुतुराज गायकवाड़ ने तूफानी पारी खेलते हुए 50 गेंदों में 4 चौके-9 छक्के ठोक 184 की स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़े। मोईन अली ने 17 गेंदों में 23, अंबाती रायडू ने 12 और शिवम दुबे ने 19 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान, अल्जारी जोसेफ और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट चटकाए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 31, 2023 09:56 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola