IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में दो बड़ी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर गुजरात की टीम पहले बॉलिंग कर रही है। इस मुकाबले में गुजरात के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने एक कमाल की गेंद से अंबाती रायुडू का शिकार किया।
लिटिल ने उखाड़ा रायुडू का स्टंप
जोशुआ लिटिल ने गुजरात टाइटन्स के लिए चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने तूफानी बल्लेबाज अंबाती रायुडू को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह अपनी टीम के लिए 13वां ओवर डालने आए थे। इसी ओवर की पांचवी गेंद उन्होंने गुड लेंथ एरिया में डाली, जिस पर बल्लेबाज ने जगह बनाकर मिड ऑफ के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की थी, जिसमें वह पूरी तरह फ्लॉप हुए, गेंद सीधा स्टंप में जा घुसी। रायुडू ने 12 गेंद में 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का भी ठोका।
और पढ़िए – CSK vs GT: ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल से काम मुश्किल…’, ओपनिंग मैच में जीत के बाद क्यों बोले हार्दिक पांड्या
पहले शमी ने उड़ाई थीं कॉन्वे की गिल्लियां
इस मुकाबले में सबसे पहले गुजरात की टीम के लिए मोहम्मद शमी ने विकेक निकाला था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को क्लीन बोल्ड करके सीएसके के पहला बड़ा झटका दिया था। कॉन्वे खतरनाक गेंद पर चारों खाने चित हो गए थे। वह 6 गेंद में 1 रन बनाकर आउट हुए।
और पढ़िए – IPL 2023: दर्द में भी मुस्कुराता है, वो धोनी कहलाता है…देखें वीडियो
सीएसके बनाम गुजरात टाइटन्स लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रुतुराज गायकवाड़ 80 जबकि शिवम दुबे 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। यहां से 15 ओवर का खेल बाकी है। सीएसके इस मैच में 200 पार जा सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (w/c), मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हैंगरगेकर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
2 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
3 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
7 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines