IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। इस टूर्नामेंट के लिए जहां सभी 10 टीमों ने अपनी कमर कस ली है वहीं ब्रॉडकास्टर्स भी लोगों को शानदार अनुभव देने के लिए हर तरह के प्रयास कर रहे हैं। इस साल आईपीएल टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है। इन दोनों ने कमेंट्री के लिए एक्सपर्ट्स की एक शानदार टीम खड़ी की है।
13 भाषाओं में होगी कमेंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग का देश के कोने-कोने में क्रेज है और इसका प्रसारण भी हर तरफ किया जाता है। ऐसे में इस साल देश भर में विभिन्न जगहों पर रहने वाले लोगों को अपनी भाषा में आईपीएल के रोमांच का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स और जियो सिनेमा को मिलाकर कुल 13 भाषाओं में कमेंट्री की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें पंजाबी, बंगाली, इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, गुजराती, मलयालम, भोजपुरी, उड़िया और कन्नड शामिल हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘रोहित शर्मा कहां हैं…’, कैप्टन फोटोशूट की तस्वीर देख चौंक गए फैंस, सामने आई ये जानकारी
ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री
आईपीएल में इतनी भाषाओं में कमेंट्री के लिए जियो और स्टार स्पोर्ट्स पर कई दिग्गज क्रिकेटर्स डेब्यू करेंगे। इनमें मुरली विजय, एस श्रीसंत, यूसुफ पठान, मिताली राज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ शामिल हैं। इनके अलावा कई डिस्ट्रिक्ट लेवल के खिलाड़ियों और एक्सपर्ट्स को भी कमेंट्री का मौका दिया गया है।
IPL 2023 के लिए हिंदी कमेंटेटर्स
ओवैस शाह, ज़हीर खान, सुरेश रैना, अनिल कुंबले, रोबिन उथप्पा, पार्थिव पटेल, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, अनंत त्यागी, रिधिमा पाठक, सुरभि वैध, ग्लेन सल्धना।
IPL 2023 के लिए इंग्लिश कमेंटेटर्स
संजना गणेशन, क्रिस गेल, डिविलियर्स, इयोन मोर्गन, ब्रेट ली, ग्रीम स्वान, ग्रीम स्मिथ, स्कॉट स्टायरिस, सुप्रिया सिंह और सोहेल चंडोक।
31 मार्च को चेन्नई और गुजरात के बीच पहला मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 को होगी। इसका फाइनल 21 मई को खेला जाएगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की टीम 2 अप्रैल को बैंगलुरू में आमने-सामने होगी। 28 मई को फाइनल मुकाबला भी अहमदाबाद में ही होगा।
और पढ़िए – IPL Opening Ceremony 2023: इस बार आसमान में चमकेगी ट्रॉफी, ड्रोन लाइट शो से डबल होगा मजा
IPL 2023: 10 टीमें खेलेगी 70 मैच
इस बार आईपीएल (IPL) में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि आईपीएल 2023 का आयोजन अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ सहित कुल 12 शहरों में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
7 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines