IPL 2023: आईपीएल 2023 में विराट कोहली ने पहले ही मैच में शानदार बैटिंग का नजारा पेश किया। उन्होंने कप्तान फॉफ डु प्लेसी के साथ शतकीय साझेदारी कर मुंबई के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। विराट कोहली ने 82 जबकि फॉफ ने 73 रनों का योगदान दिया था। अब आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, तूफानी खिलाड़ी रहे क्रिस गेल आईपीएल 2023 में विराट कोहली और फॉफ डुप्लेसी ने काफी प्रभावित हुए हैं। जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ‘हम सबको पता है कि फाफ डू प्लेसी एक क्लास बल्लेबाज हैं। वो एक बेहतरीन कप्तान और बेहतरीन प्लेयर हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में काफी रन बनाए हैं और ये उनके लिए नया नहीं है।’
और पढ़िए – IPL 2023: ‘मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने बताई MI की सबसे बड़ी कमजोरी
क्रिस गेल ने की ये भविष्यवाणी
क्रिस गेल ने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि ‘एक चीज तो तय है कि विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी एक दूसरे को अच्छी तरह से सपोर्ट करने वाले हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन चुराने में माहिर हैं, यह दोनों आरसीबी के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन करेंगे।
और पढ़िए – IPL 2023: बेटे यश दयाल के ओवर में 5 छक्के लगे तो बेसुध हो गई थीं मां, छोड़ दिया खाना पीना
मुंबई के खिलाफ विराट-फॉफ ने किया था कमाल
इस सजीन आरसीबी के पहले मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली और फाफ डू प्लेसी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। 171 रनों के टार्गेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने कप्तान फाफ डू प्लेसी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की थी। डू प्लेसी ने 43 गेंदों में 73 रन बनाए थे, जिसमें 5 चौके और 6 गगनचुम्बी छक्के शामिल रहे। वहीं कोहली ने 49 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आरसीबी इस सीजन का अपना दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 अप्रैल को ईडेन गार्डेन्स में खेलेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
35 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
47 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की अच्छी शुरुआत, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines