IPL 2023: 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चोटिल बुमराह के रिप्लेसमेंट पर बड़ा अपडेट दिया है। आरसीबी के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा की प्रेसकांफ्रेंस हुई। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह के आईपीएल में रिप्लेसमेंट पर कहा कि ‘जल्द ही कुछ दिनों में बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया जाएगा।’ बुमराह की जगह टीम में कौन सा खिलाड़ी शामिल हो सकता है, रोहित ने इस बारे में भी हिंट दिया है।
हमारा गेंदबाजी आक्रमण मेरे लिए काफी रोमांचक- रोहित
रोहित शर्मा ने कहा कि ‘हमारा गेंदबाजी आक्रमण मेरे लिए काफी रोमांचक है। बुमराह को खोना हमारे लिए एक बड़ा झटका है। मैं इसके साथ ईमानदार रहूंगा, लेकिन एक खिलाड़ी को खोने का मतलब है कि कभी-कभी आपको मौके मिलते हैं, लेकिन जिस तरह से बाउचर ने कहा कि टीम ने पिछले कुछ वर्षों में खिलाड़ियों को चुना है, ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जो बैक-अप हो सकते हैं और भविष्य में बड़ा नाम हो सकते हैं।’
और पढ़िए – BAN vs IRE: लिटन दास का बड़ा धमाका, हाहाकारी पारी से रच दिया इतिहास
बुमराह के रिप्लेसमेंट पर रोहित ने दिया ये हिंट
रोहित ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ी मौके का फायदा उठाएं। मेरे लिए गेंदबाजी के नजरिए से आईपीएल 2023 में जूनियर खिलाड़ियों के पास अपना कौशल दिखाने का मौका है। उम्मीद है कि वह आईपीएल की धमाकेदार शुरुआत कर सकते हैं। रोहित शर्मा ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कहा कि ‘अर्जुन तेंदुलकर हाल के दिनों में अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं। वह चोटिल थे, लेकिन आज वह गेंदबाजी शुरू करेंगे।”
बुमराह, जाय रिचर्डसन बाहर, जोफ्रा अंदर
आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल से पहले दो बड़े झटके लग चुके हैं। जसप्रीत बुमराह और जाय रिचर्डसन आईपीएल से बाहर हो गए हैं। हालांकि मुंबई के लिए इस सीजन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर वापसी कर रहे हैं, आर्चर की वापसी से कप्तान रोहित बेहद खुश हैं। जोफ्रा आर्चर पीठ की चोट के चलते पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे।
बुमराह के रिप्लेसमेंट हो सकते हैं धवल कुलकर्णी
जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के लिए धवल कुलकर्णी बढ़िया विकल्प हैं। वह दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। पिछले साल वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। वे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं। 34 साल के इस गेंदबाज का आईपीएल में शानदार रिकॉर्ड है। कुलकर्णी ने अबतक 92 मैचों में उन्होंने 28.77 की औसत से 86 विकेट चटकाए हैं।
और पढ़िए – BAN vs IRE: शाकिब अल हसन ने रचा इतिहास, बन गए दुनिया के नंबर 1 बॉलर
आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान) सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
34 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines