IPL 2023: दिसंबर में आयोजित किए जाने वाले आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 Mini Auction) से पहले सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नामों को बड़ी-बड़ी टीमों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जैसे ही सामने आई तब सबसे बड़ा बदलाव सनराइजर्स हैदराबाद में देखने को मिला जिसने अपने कप्तान केन विलियमसन को ही टीम में जगह नहीं दी। विलियमसन के बाहर होने के बाद अब टीम के नए कप्तान को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा हिंट
केन विलियमसम के बाद हैदराबाद का कप्तान कौन बनेगा इसे लेकर रिटेंशन की लिस्ट के सामने आने के बाद से ही ट्विटर पर हर तरफ चर्चा होने लग गई। कई यूजर्स का मानना था कि टीम किसी नए खिलाड़ी को लेकर कप्तान बनाएगी वहीं कई का मानना था कि पुराने खिलाड़ी को ही ये जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कांमेंट्रेटर आकाश चौपड़ा ने एक बड़ा हिंट दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि क्या भुवनेश्ववर कुमार बनेंगे हैदराबाद के नए कप्तान।
आकाश चोपड़ा से इस ट्वीट से लगता है कि भुवनेश्वर कुमार को कप्तानी सौंपी जा सकती है, जो पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने एक कप्तान के तौर पर आईपीएल में कुल 7 मैचों में टीम की कप्तानी की है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि वे सिर्फ 2 ही मुकाबले टीम को जिता पाए हैं।
SRH के रिटेन किए गए खिलाड़ी:
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
अभी पढ़ें – IPL 2023: किस टीम में कौन बचा- किसकी हो गई छुट्टी? देखें सभी फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट
SRH से रिलीज किए गए खिलाड़ी:
केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
5 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
1 hr ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines