IPL 2023: Impact Player Rule को लेकर BCCI ने दिया ये बड़ा अपडेट...जानकर खुश हो जाएंगे फैंस
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Impact Player
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Impact Player
IPL 2023 Impact Player Rule: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की तैयारियों पूरी हो गई हैं। अब 23 दिसंबर को कोच्चि में मिनी ऑक्शन होना है। इसके बाद मार्च में यह लीग शुरू हो सकती है। इस बार आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होगा, जिसे लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, क्योंकि आईपीएल इतिहास में पहली बार इसे लागू किया जा रहा है।
बीसीसीआई ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम की पुष्टि पहले ही कर चुकी है। अब इस नियम को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में BCCI के हवाले से बताया है कि इम्पैक्ट प्लेयर के नए नियम के सभी बिंदुओं पर चर्चा पूरी हो गई है। इस नियम के तह किसी भी स्थिति में विदेशी प्लेयर्स की संख्या नहीं बढ़ाई जाएगी। अभी तक IPL की एक टीम प्लेइंग 11 में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है, इम्पैक्ट प्लेयर के आने के बाद भी यह संख्या जस की तस रहेगी।
नए अपडेट के अनुसार, अब विदेशी प्लेयर भी इम्पैक्ट प्लेयर बन सकता है। ये रेयर स्थिति हो सकता है। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर भारतीय प्लेयर्स के लिए ही है,चलिए जान लेते हैं कि इम्पैक्ट प्लेयर कैसे कब और किस स्थिति में लागू हो सकता है।
दरअसल, किसी भी आईपीएल टीम की प्लेइंग 11 में अगर चार विदेशी प्लेयर्स खेल रहे हैं तो विदेशी खिलाड़ी इम्पैक्ट प्लेयर नहीं बन सकता, लेकिन अगर प्लेइंग 11 में 4 से कम खिलाड़ी विदेशी हैं तो इस स्थिति में विदेशी प्लेयर को भी इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर उतारा जा सकता है।
अगर बात इम्पैक्ट प्लेयर नियम की करें तो यह इसलिए लागू किया गया ताकि 1 टीम मुश्किल घड़ी में, या मैच के बीच में प्लेइंग 11 में एक बदलाव कर सके, इस नियम के आने के बाद मैच शुरू होने के बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें रखीं गई हैं, नीचे जानिए उनके बारे में….
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: