IPL 2023 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के लिए ऑक्शन समाप्त हो चुका है। इस निलामी में कई टीमों ने दिग्गज खिलाड़ियों के अलावा कई अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भी खूब पैसा बरसाया। इनमें से ही जम्मू-कश्मीर के विव्रांत शर्मा करोड़पति बन गए। 20 लाख की बेस प्राइस बाले विव्रांत को कई गुना ज्यादा पैसे मिले। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा। इतनी बड़ी राशि मिलने के बाद हर तरफ विव्रांत शर्मा के चर्चे होने लग गए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विव्रांत की इस उपलब्धि के पीछे उनके भाई का हाथ हैं।
और पढ़िए – NZ vs ENG: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, खतरनाक खिलाड़ियों की वापसी
कौन हैं विव्रांत शर्मा?
जम्मू-कश्मीर के 23 साल के विव्रांत शर्मा ने हाल के दिनों में गजब का खेल दिखाया है। टी20 में उन्होंने 8 पारियों में 191 रन बनाए हैं। साथ ही 6 विकेट भी लिए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उनके नाम 14 मैच में 519 रन और 8 विकेट हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ही स्पिनर हैं। विव्रांत सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले उमरान मलिक और अब्दुल समद इस टीम का हिस्सा हैं। विव्रांत ने अबतक 9 टी20 खेले हैं और इसमें उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 191 रन बनाए हैं। वे इससे पहले आईपीएल 2022 में हैदराबाद के नेट बॉलर भी थे और उन्होंने सभी को प्रभावित किया था।
और पढ़िए – IND vs BAN 2nd Test: तीसरे दिन का खेल शुरू, बांग्लादेश को ऑलआउट कर जीत दर्ज करना चाहेगी भारतीय टीम
भाई ने दी कुर्बानी, फिर विव्रांत ने उनके सपने को किया पूरा
इतनी मोटी रकम मिलने के बाद विव्रांत शर्मा के चेहरे पर खुशी की लहर थी। हालांकि उन्होंने इस उपलब्धि को अपने भाई की जीत बताया। उन्होंने बताया कि उनके भाई विक्रांत भी अच्छे खिलाड़ी हैं और वे भी क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन पिता की मौत के बाद विक्रांत को केमिकल की दुकान संभालनी पड़ी। विक्रांत ने अपना सपना छोड़ दिया और दुकान पर बैठ गए ताकि उनका भाई विव्रांत क्रिकेट में अपना करियर बना सके। इससे पहले जब विव्रांत 4 साल के थे तब उनकी मां का भी देहांत हो गया था।
विव्रांत शुरू में दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। लेकिन, अपने बड़े भाई को बाएं हाथ से बैटिंग करते देख उन्होंने भी अपनी बल्लेबाजी का अंदाज बदल लिया और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने लगे। उनके लिए यह बदलाव काम कर गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines