---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 Auction: ये विस्फोटक बल्लेबाज बन सकता है सबसे महंगा प्लेयर…जानें सबसे बड़ी वजह

IPL 2023 Auction: मयंक अग्रवाल आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। उन पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है। मयंक अग्रवाल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। मिनी ऑक्शन में […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 Auction: मयंक अग्रवाल आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं। उन पर हैदराबाद बड़ी बोली लगा सकती है। मयंक अग्रवाल पिछले सीजन पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल ऑक्शन 2023 से पहले पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। मिनी ऑक्शन में मयंक अग्रवाल की बेस प्राइस 1 करोड़ रूपए है।

मयंक अग्रवाल के पास क्या-क्या है

कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में खासा प्रभावित किया है। मयंक अग्रवाल सलामी बल्लेबाज हैं। उनके पास कप्तानी करने का हुनर और अनुभव भी है। इसके साथ ही वह लंबे-लंबे शॉट्स लगाने में माहिर हैं। वह किसी भी नंबर पर आकर मैच का रूख पलटने की क्षमता रखते हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िएराहुल द्रविड़ ने लगाई कप्तान KL Rahul की क्लास, Video में देखिए क्या हुआ

हैदराबाद बना सकती है कप्तान

मयंक अग्रवाल को सनराइजर्स हैदराबाद अपना कप्तान बना सकती है। इस बात की संभावना पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी जता चुके हैं। SRH ने अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। केन विलियमसन की जगह मयंक अग्रवाल पर टीम दांव लगा सकती है। इरफान पठान के मुताबिक नीलामी में हैदराबाद को अपना नया कप्तान खोजना है, जिसके लिए मयंक सही साबित होंगे।

---विज्ञापन---

आखिर क्यों सबसे महंगे बिक सकते हैं मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल आखिर क्यों सबसे महंगे बिक सकते हैं। इसके पीछे बड़ी वजह है। दरअसल, हैदराबाद टीम के पास खर्च करने के लिए सभी टीमों से ज्यादा 42.25 करोड़ रुपए बचे हुए हैं। यह टीम अपना कप्तान तलाश करेगी, इस पर मयंक फिट बैठते हैं। यही वजह है कि हैदराबाद मयंक पर पैसों की बारिश कर सकती है।

पंजाब ने मयंक को पिछले सीजन 12 करोड़ दिए थे

मयंक अग्रवाल को आईपीएल 2022 के लिए पंजाब टीम ने 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा था। अग्रवाल 2018 में पंजाब टीम में शामिल हुए और केएल राहुल के साथ एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी बनाई, जो 2021 तक टीम के कप्तान थे। इसके बाद साल 2022 में पंजाब ने कप्तान के रूप में मयंक रिटेन किया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए PAK vs ENG: टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की करारी हार, सरफराज अहमद ने टीम को भेज दिया मैसेज?

आईपीएल 2022 में फ्लॉप रहे थे मयंक अग्रवाल

मयंक अग्रवाल पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के कप्तान थे। वह कप्तानी और बल्लेबाजी में कुछ जलवा नहीं दिखा पाए थे। उन्होंने साल 2022 में खेले गए आईपीएल में 13 मैचों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन बनाए थे। उनकी टीम पंजाब अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी।

---विज्ञापन---

मयंक अग्रवाल का आईपीएल करियर

मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में 113 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 2331 रन बनाए। पिछले सीजन उनका खराब रहा था। वह 1 शतक भी ठोक चुके हैं। उन्होंने 12 बार 50 प्लस स्कोर किया है। इतना ही नहीं आईपीएल में मयंक के बल्ले से 227 चौके और 91 छक्के निकले हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2022 05:49 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola