IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियां अपना स्क्वॉड पूरा करेंगी। इस ऑक्शन में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स और सैम करन को लेकर टीमों के बीच खींचतान देखने को मिलेगी। सभी के मन में ये ही सवाल है कि आखिरकार ये दो खिलाड़ी किस टीम से खेलेंगे ? इस सवाल का जवाब दिग्गज कमेंटेटर जतिन सप्रू ने दिया है।
हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे स्टोक्स- जतिन सप्रू
दिग्गज कमेंटेटर जतिन सप्रू ने ट्वीटर पर ये ऐलान किया है कि उनके मुताबिक बेन स्टोक्स सनराइजर्स हैदराबाद के पास जा सकते हैं। इससे पहले इनसाइड स्पोर्ट की भी एक रिपोर्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के एक चयनकर्ता की ओर से ये ही दावा किया गया था। इनसाइड स्पोर्ट से हैदराबाद के चयनकर्ता ने कहा था कि हम एक दिग्गज ऑलराउंडर जैसे की बेन स्टोक्स की ओर जरुर जा सकते हैं। हालांकि अंतिम निर्णय इस पर निर्भर करेगा की वे पूरे सीजन के लिए मौजूद होंगे के नहीं।
https://twitter.com/jatinsapru/status/1605087550036901890
और पढ़िए – टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! रोहित के बाद KL Rahul भी हुए चोटिल, दूसरे टेस्ट मैच से हो सकते हैं…
चेन्नई नहीं इस टीम से खेलेंगे सैम करन
जतिन सप्रू ने सैम करन को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक करन इस साल पंजाब किंग्स की तरफ से खेल सकते हैं। बता दें कि पंजाब किंग्स के पास 32 करोड़ रुपए का बजट है और वे एक खतरनाक ऑलराउंडर को जरुर लेना चाहेंगे। हालांकि करन के मामले में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स और यहां तक सबसे ज्यादा पर्स वाली हैदराबाद से भी तगड़ी प्रतिस्पर्था देखने को मिलेगी।
पंजाब और हैदराबाद दोनों ही टीमों ने अपने कप्तान को बाहर का रास्ता दिखा दिया है और दोनों के ही पास सबसे ज्यादा पैसे भी हैं ऐसे में ये दोनों टीमें बेन स्टोक्स और सैम करन को खरीदने के काबिल है। बाकि टीमों के पास इतने पैसें नहीं हैं हालांकि वे कोशिश जरुर करेंगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines