IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। इस ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियां अपना स्क्वॉड पूरा करेंगी। इस ऑक्शन से पहले कई क्रिकेटरों और एक्सपर्ट्स द्वारा टीमों को अलग अलग राय दी जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली की टीम रॉयल चेलेंजर्स बैंग्लोर को आईपीएल ऑक्शन के लिए टिप्स दी है।
RCB को स्पिनर्स को देना चाहिए तवज्जो- आकाश चोपड़ा
आईपीएल 2023 के ऑक्शन से पहले आरसीबी नेa 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। उनके पास अभी पर्स में 8 करोड़ 75 लाख बचे हैं। इससे वो ज्यादा से ज्यादा सात खिलाड़ियों को खरीद सकते हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक इस बार आईपीएल के मुकाबले चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी हो सकते हैं और इसी वजह से आरसीबी को अपनी गेंदबाजी मजबूत करनी चाहिए।
‘Sam Curran को अफोर्ड नहीं कर सकती बैंग्लोर’
पूर्व क्रिकेट आकाश चोपड़ा ने अपने यू ट्यूब चैनल पर कहा कि बैंग्लोर की टीम इंग्लैंड के धमाकेदार ऑलराउंडर सैम करन के बारे में सोचना भी नहीं चाहेगी। वे करन को अफोर्ड नहीं कर सकते हैं क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। आकाश के मुताबिक आरसीबी को करन के बजाए ‘रीस टोप्ली, मदुशनाका या जोशुआ लिटिल के ऊपर बोली लगानी चाहिए। क्योंकि ये खिलाड़ी अच्छी स्पिन करते हैं और इस बार ज्यादातर मैच चिन्नास्वामी में होने वाले हैं ऐसे में स्पिनर को वहां पर मदद मिलेगी।
और पढ़िए – PAK vs ENG: सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान क्यों? बाबर आजम ने बताई ये वजह
https://www.youtube.com/watch?v=DbPlCY6ECoM
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
1 hr agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
2 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
9 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
11 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
12 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
13 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
14 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines