नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के तहत मंगलवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में MI ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन जड़े। जवाब में SRH की पूरी टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई।
आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने सधी हुई गेंदबाजी कर 20 रन बचाए। उन्होंने इस ओवर में महज 5 रन दिए। साथ ही भुवनेश्वर कुमार को आउट कर आईपीएल में अपना पहला विकेट चटकाया। वहीं अब्दुल समद भी इसी ओवर में रन आउट हुए। इस तरह अर्जुन ने एमआई को शानदार जीत दिला दी। जीत के बाद अर्जुन गदगद दिखाई दिए।
और पढ़िए – IPL 2023, RR vs LSG: आईपीएल 2023 की टॉप 2 टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां देख सकेंगे लाइव
हमारी योजना सिर्फ वाइड लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी
उन्होंने मैच के बाद कहा- जाहिर तौर पर अपना पहला आईपीएल विकेट हासिल करना शानदार रहा। मुझे सिर्फ इस बात पर ध्यान देना था कि मेरे क्या हाथ में है। मुझे उस प्लान को अप्लाई करना था। हमारी योजना सिर्फ वाइड गेंदबाजी करने और बाउंड्री वाली गेंद डालने की थी, जिससे बल्लेबाज इसे लंबी तरफ मार सकें।
और पढ़िए – WTC Final 2023: भारत के खिलाफ फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, इस धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
मैं और पापा क्रिकेट के बारे में बात करते हैं
अर्जुन ने आगे कहा- मुझे गेंदबाजी करना पसंद है। कप्तान के कहने पर मैं गेंदबाजी करके खुश होता हूं और टीम की योजना पर कायम रहता हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। मैं और पापा क्रिकेट के बारे में बात करते हैं। हम खेल से पहले रणनीति पर चर्चा करते हैं। वह मुझसे खेल का अभ्यास करने की बात कहते हैं। आज मैंने सिर्फ अपनी रिलीज पर ध्यान दिया, अच्छी लेंथ और लाइन में अच्छी गेंदबाजी की। यदि बॉल स्विंग होती है तो यह एक बोनस है, यदि यह नहीं तो कोई बात नहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
29 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
1 hr agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines