IPL 2023: आईपीएल 2023 में अपना पहला मुकाबला हारने वाली मुंबई इंडियंस दूसरे मैच में शनिवार को सीएसके से भिड़ेगी। इस मुकाबले से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने बड़ी सलाह दी है। डिविलियर्स ने बताया कि सूर्या को क्या करना चाहिए?
एबी डिविलियर्स ने सूर्या को दी ये सलाह
जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा “सूर्यकुमार यादव इस वक्त उस फेज में हैं जहां पर उन्हें कुछ करने की जरूरत है। हालांकि उन्हें पैनिक नहीं होना चाहिए और अपने गेम प्लान में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए। इतने सालों से वो जिस तरह से खेल रहे थे, वैसा ही खेलना चाहिए।”
और पढ़िए – IPL 2023: रिंकू सिंह ने मारे छक्के पे छक्के, वहीं जब सुबह पिता सिलेंडर टेम्पो लेकर निकले, जानिए फिर क्या हुआ
पहले ही मैच में फ्लॉप रहे सूर्या
आईपीएल 2022 में सूर्या ने मुंबई के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 303 रन बनाए थे। लेकिन सूर्या इस बार उस लय में नहीं दिख रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ इस सीजन के पहले ही मैच में सूर्या ने 16 गेंद पर 15 रन बनाए थे। वह सिर्फ एक चौका मार पाए थे और माइकल ब्रेसवेल का गेंद पर शाहबाज अहमद को कैच थमा बैठे थे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में फ्लॉप थे सूर्या
सूर्या आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप हुए थे। टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्या का बल्ला वनडे में खामोश रहा है। वह पिछले 3 वनडे में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे और एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: पर्पल कैप की रेस में टॉप पर चल रहा ये तेज गेंदबाज, दूसरे पर खिसके राशिद खान
एबी डीविलियर्स से होती है सूर्या की तुलना
सूर्यकुमार यादव मैदान की चीरों दिशाओं में शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनकी तुलना मिस्टर 360 डिग्री नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स से होती रही है। हाल में इन दोनों खिलाड़ियों ने मुलाकात भी की थी। मुंबई इंडियंस को सूर्या से उम्मीद है कि वह इस सीजन बढ़िया रन बनाएं, जिसका फायदा टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने में होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
37 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines