IPL 2023 Final, GT vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब सोमवार को रिजर्व डे पर फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मैच में सभी की निगाहें एक बार फिर से गुजरात टाइटंस के युवा खिलाड़ी शुभमन गिल पर होगी जो कि बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है वहीं दूसरी ओर कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की सबसे बड़ी कमजोरी बताई है।
शुभमन गिल ने ज्यादातर रन पहली पारी में बनाए- आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले से पहले गुजरात के स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल की परफॉर्मेंस पर चर्चा की। उनके मुताबिक शुभमन गिल ने अब तक इस सीजन में ज्यादातर रन पहली पारी में ही बनाए हैं। उनके मुताबिक दूसरी पारी में गिल का औसत कम हो जाता है तो कि टीम के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि’ अगर शुभमन गिल पहले बल्लेबाजी करते हैं तो उनका औसत 100 के करीब का है। उन्होंने यहां एक से अधिक शतक और अर्धशतक लगाए हैं। इनमें ज्यादातर रन पहले बल्लेबाजी करते हुए आए हैं।’
दूसरी पारी में गिल का औसत बेहद कम- आकाश चोपड़ा
पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा कि – गिल ने इस सीजन के पहले मैच में सीएसके के खिलाफ रन बनाए हैं और इसके बाद भी रन बनाए हैं। लेकिन जब टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही होती है इस दौरान उनका औसत 100 से गिरकर 40 का हो जाता है। हालांकि दूसरे के नजरिए से देखें तो यह बहुत अच्छा है। लेकिन अगर गिल के नजरिए से देखें तो यह कम लगता है, जो एक बड़ा अंतर है।’
IPL 2023 में शुभमन गिल का प्रदर्शन
बता दें कि गिल इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 16 मुकाबलों में 60.79 के शानदार औसत से 851 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 3 शतक और चार अर्धशतक भी जड़े हैं। वे अगर इस मैच में 122 रन बना लेते हैं तो कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।
संबंधित खबरें
क्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
6 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
6 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
6 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
7 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
8 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
8 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
9 hrs agoपिछली टेस्ट सीरीज में खेले, अब टीम इंडिया से हुए बाहर हुए 5 खिलाड़ी
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे टीम में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला है मौका
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines