IPL 2023: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दोनों मैच हारी है। आज दिल्ली के खिलाफ उसे तीसरा मुकाबला खेलना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली एमआई की सबसे बड़ी कमजोरी बताई है।
आकाश चोपड़ा ने दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबला का विश्लेषण करते हुए कहा कि ‘मुंबई इंडियंस की समस्याएं उनकी बल्लेबाजी में हैं। वे अपनी गेंदबाजी की समस्याओं को बिल्कुल ठीक नहीं कर सकते हैं, इसलिए मैं इसके बारे में बात नहीं कर रहा हूं। मुंबई की गेंदबाजी में इस बार कोई दम नहीं है, जो एक सत्य है।’
और पढ़िए – PAK vs NZ: ‘सईद अनवर जैसा बनने की कोशिश करूंगा…’, 20 साल के बल्लेबाज ने T-20 सीरीज से पहले भरी हुंकार
स्पिन गेंदबाजी कुछ खास नहीं
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि ‘आप अरशद खान से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन उनके अलावा बाहर कोई मौजूद नहीं है। यदि जोफ्रा आर्चर फिट हैं, तो बेशक गेंदबाजी थोड़ी बेहतर हो जाएगी, लेकिन स्पिन गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं है।’
सूर्या को करना होगा बेहतर प्रदर्शन
आकाश चोपड़ा ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के खिलाफ बल्लेबाजों को आगे आकर मौके का फायदा उठाना होगा, क्योंकि ये हमेशा से उनका मजबूत पक्ष है और उनके पास क्षमता भी है, सूर्यकुमार यादव की बुरी किस्मत खत्म होनी चाहिए। उन्हें रन बनाने की जरूरत है।’
और पढ़िए – विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटे चेतेश्वर पुजारा, काउंटी क्रिकेट में लगाया शानदार शतक
प्वाइंट टेबल में मुंबई नौवें नंबर पर है
मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम है। उसने पांच बार खिताब जीता है। लेकिन इस बार वह अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। प्वाइंट टेबल में रोहित शर्मा की टीम नौवें स्थान पर है। दिल्ली की भी जीत का खाता नहीं खुला है। दिल्ली प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे मौजूद है, जिसने अपने 3 में से तीनों मैच गंवाए हैं
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
52 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
10 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines