हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

INDW vs ZIMW: रेणुका सिंह ठाकुर जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच 23 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा. दोनों टीमें पहले मैच के लिए तैयार हैं. खैर मुकाबले से पहले टीम इंडिया की तेज गेंदबाज को सीरीज से बाहर कर दिया गया है.

विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर वनडे सीरीज से हुईं बाहर (Photo: ANI)

INDW vs ZIMW: भारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का आगाज 23 अक्टूबर से होगा. इससे पहले भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज जीती थी. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया जिम्बाब्वे का वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी. पहला वनडे मैच वडोदरा के स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. तेज गेंदबाज रेणुका सिंह सीरीज से बाहर हो गई हैं. BCCI ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. टीम इंडिया के स्क्वॉड में एकदम से बदलाव हो गया है.

रेणुका सिंह ठाकुर हुईं बाहर

रेणुका सिंह ठाकुर को लेकर BCCI ने बड़ी जानकारी दी है. कहा गया है कि वो अभी बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं. वहां पर वो वनडे फॉर्मेट के लिए जरूरी बॉलिंग प्रैक्टिस के साथ अपने वर्कलोड को बेहतर करने के प्रोसेस से गुजर रही हैं. इस वजह से ही उन्हें आगामी सीरीज में नहीं रखा गया है. BCCI की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, “रेणुका सिंह ठाकुर अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पचास ओवर के फॉर्मट के लिए जरूरी बॉलिंग वॉल्यूम तैयार कर रही हैं. इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है.” रेणुका की जगह टीम में 22 साल की असम की तेज गेंदबाज जिंतिमणि कलिता को जगह दी गई है. कलिता पहली बार वनडे फॉर्मेट का हिस्सा बनने जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच? जानें छोटी-बड़ी हर डिटेल

विज्ञापन

स्मृति मंधाना के लिए खास है वनडे सीरीज

स्मृति मंधाना के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज बहुत खास होगी. मंधाना की पूर्णकालिक वनडे कप्तान के रूप में ये पहली सीरीज होगी. हरमनप्रीत कौर की जगह उन्होंने ली है. कौर की फॉर्म पिछले कुछ समय से सवालों के घेरे में थी. वो काफी संघर्ष कर रही थीं. हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 41 गेंदों में 10 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाकर उन्होंने शानदार वापसी की. मंधाना बतौर कप्तान पहली सीरीज में रन बनाकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगी. शेफाली वर्मा का सहयोग भी उन्हें मिलेगा.

भारतीय टीम का स्क्वॉड

प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, क्रांति गौड़, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा, तेजल हसब्निस और जिंतिमणि कलिता.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्जा धुरुरू (विकेटकीपर), शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिक्वा (विकेटकीपर), बिलव्ड बीज़ा, न्याशा ग्वांज़ुरा, मिशेल मावुंगा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, ओलिन्दर चारे, कुदज़ई चिगोरा, फ्रांसिस्का चिपारे, तेंडाई मकुशा, लोरिन फिरी और नोमवेलो सिबांडा.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई असली वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola