INDW vs AUSW: ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम इंडिया का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में मिली 190 रन से हार

INDW vs AUSW ODI Series: भारतीय महिला टीम ने टेस्ट में जहां कमाल किया था। वहीं वनडे में अब टीम ने शर्मनाक प्रदर्शन किया है।

INDW vs AUSW Australia Beats India by 190 Runs Third ODI 3-0 Clean Sweep

INDW vs AUSW Australia Beats India by 190 Runs Third ODI 3-0 Clean Sweep (Image Credit- News24)

INDW vs AUSW ODI Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए सफेद जर्सी में जहां पिछले 15 दिन शानदार थे। लेकिन नीली जर्सी में आते ही हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली यह टीम डगमगा गई। टेस्ट सीरीज में वानखेड़े के इसी मैदान पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया को महिला टेस्ट मैच में 8 विकेट से हराया था। उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में वर्ल्ड चैंपियन टीम ने वापसी की और तीनों मुकाबलों में भारत को मात देकर क्लीन स्वीप कर दिया। पहला वनडे 6 विकेट, दूसरा वनडे 3 रन और तीसरा वनडे अब भारतीय टीम 190 रनों से हार गई।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाया पहाड़ जैसा स्कोर

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस मैच में पहले खेलते हुए पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा कर दिया। फीबी लिचफील्ड ने शानदार शतक जड़ा और 119 रनों की बेहतरीन पारी खेली। एलिसा हीली ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 338 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 32.4 ओवर में 148 रन बनाकर सिमट गई। कंगारू टीम के लिए जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा मेगन शूट, अलाना किंग और एनाबले सदरलैंड को 2-2 विकेट मिले।

विज्ञापन

भारतीय बैटर्स ने किया निराश

इस मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम का कोई भी खिलाड़ी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू पाया। स्मृति मंधाना ने सर्वाधिक 29 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आज फिर निराश किया और वह सिर्फ 3 रन ही बना पाईं। दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारतीय टीम की 190 रनों की यह हार काफी शर्मनाक रही। इससे पहले गेंदबाजी में युवा श्रेयांका पाटिल ने 3 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?

इस हार के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा,’मुझे लगता है कि वनडे सीरीज अच्छी नहीं रही। हमने अपना बेस्ट देने की कोशिश की थी। कुछ ने अच्छा परफॉर्मे किया और कुछ को अब सोचना होगा कि कैसे अच्छा कर सकते हैं। हम जब रेड बॉल क्रिकेट खेलते हैं तो हमारे पास काफी समय होता है। लेकिन व्हाइट बॉल में आपके पास उतना वक्त नहीं होगा। हम काफी हार्ड वर्क कर रहे हैं लेकिन अब हमें टी20 पर फोकस करना होगा।’ अब दोनों टीमों के बीच 5 से 9 जनवरी तक तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ